India News (इंडिया न्यूज), Govt Ban Tehreek-e-Hurriyat: भारत सरकार ने आतंकवाद को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से कश्मीरी अलगाववादी पार्टी ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ (TeH) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से कश्मीर को लेकर लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं। इस क्रम में कश्मीरी अलगाववादी संगठनों पर कार्रवाई जारी है।
- 27 दिसंबर को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर भी प्रतिबंधित
- जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की गतिविधियों में शामिल
इस संगठन पर भी गिरी गाज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत तहरीक-ए-हुर्रियत को ‘गैरकानूनी संगठन’ संगठन घोषित किया गया है। इससे पहले भी 27 दिसंबर को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को भी प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित किया गया था। इस संगठन को मसर्रत आलम भट द्वारा भारत विरोधी एजेंडों के लिए चलाया जाता थी। यह संगठन पाकिस्तान के सपोर्ट में कई गतिविधियां करते नजर आती तई।
अमित शाह ने क्या कहा
इस बात की जानकारी देते हुए अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है। यह समूह जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और आतंकवादी गतिविधियां जारी रख रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी केआतंकवाद के खिलाफ जी की जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को तुरंत विफल कर दिया जाएगा।”
Also Read:
- Vinesh Phogat: राहुल गांधी ने विनेश फोगाट के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया , पीएम मोदी पर कसा यह तंज
- Mumbai Blast:’मुंबई में होंगे धमाके’, धमकी भरे फोन के बाद हड़कंप! जांच में जुटी पुलिस