होम / Mumbai Blast:'मुंबई में होंगे धमाके', धमकी भरे फोन के बाद हड़कंप! जांच में जुटी पुलिस

Mumbai Blast:'मुंबई में होंगे धमाके', धमकी भरे फोन के बाद हड़कंप! जांच में जुटी पुलिस

Rajesh kumar • LAST UPDATED : December 31, 2023, 12:48 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Mumbai Blast:आज साल का आखिरी दिन है। देशभर में लोग जश्न मना रहे हैं। नये साल का इंतजार है। इस बीच पुलिस को मुंबई में ब्लास्ट को लेकर एक धमकी भरा कॉल आया है। इस कॉल के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

धमकी भरा आया कॉल

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, ”कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा कॉल आया जिसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले की डिटेल पता करने की कोशिश कर रही है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

इससे पहले मुंबई पुलिस को इसी साल 22 मई को ऐसी ही धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए धमाके की धमकी दी गई थी। पोस्ट में आरोपी ने लिखा था, ”मैं बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं।”

पुलिस ने पोस्ट देखते ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट 22 मई को सुबह 11 बजे के आसपास की गई थी, जिसमें ब्लास्ट की धमकी दी गई थी।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Tornadoes: ओक्लाहोमा में बवंडर का तांडव, 4 लोगों की मौत; अलर्ट जारी- indianews
Arvinder Singh Lovely के इस्तीफे पर कांग्रेस के उदित राज ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा-Indianews
Indian Railways: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे खरीद सकेंगे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट-Indianews
International Dance Day 2024: हेल्दी हार्ट से वजन घटाने तक, ये हैं डांस करने के अद्भुत फायदे -Indianews
Supreme Court: ईडी के गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई-Indianews
Lok Sabha Election: अमित शाह ने वंशवाद की राजनीति को लेकर सपा पर बोला हमला, जानें क्या कहा
Virat Kohli: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को गंभीर ने दिया जवाब, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT