होम / फिर राम रहीम आया जेल से बाहर, 20 दिन के लिए पैरोल का क्या है हरियाणा चुनाव से कनेक्शन? जानें कब-कब मिली राहत

फिर राम रहीम आया जेल से बाहर, 20 दिन के लिए पैरोल का क्या है हरियाणा चुनाव से कनेक्शन? जानें कब-कब मिली राहत

Raunak Kumar • LAST UPDATED : October 2, 2024, 8:26 am IST
फिर राम रहीम आया जेल से बाहर, 20 दिन के लिए पैरोल का क्या है हरियाणा चुनाव से कनेक्शन? जानें कब-कब मिली राहत

Gurmeet Ram Rahim Parole: फिर राम रहीम आया जेल से बाहर

India News (इंडिया न्यूज), Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा में चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस बीच डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 20 दिन की पैरोल मिल गई है और वह जेल से बाहर भी आ गया है। इससे पहले राम रहीम की ओर से पैरोल पर रिहाई के लिए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को आवेदन दिया गया था। इस आवेदन में बताया गया था कि 5 अक्टूबर को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पिता मग्गर सिंह की पुण्यतिथि है। इसके अलावा आवेदन में कुछ अन्य कारण भी बताए गए थे।

राम रहीम ने दिया था आवेदन

गुरमीत राम रहीम ने यह आवेदन ऐसे समय दिया है, जब हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के दौरान जेल में बंद किसी भी कैदी की रिहाई के लिए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी की अनुमति जरूरी होती है। यह पहली बार नहीं है कि राम रहीम को चुनाव के समय ही पैरोल मिली हो, इससे पहले भी लोकतंत्र के महापर्व के दौरान राम रहीम को फरलो या पैरोल दी गई थी।

इजरायल-लेबनान बॉर्डर पर कैसे फंस गए भारतीय सैनिक, युद्ध के बीच भारत क्या कदम उठाएगा, जानें क्यों नहीं लौट सकते अपने देश?

चुनाव से है कोई खास कनेक्शन?

बता दें कि, वर्ष 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम 10 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। वह अब तक255 दिन जेल से बाहर आ चुका है।

  • 24 अक्टूबर 2020 को राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी।
  • 21 मई 2021 को फिर उसे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक 12 घंटे की पैरोल मिली थी।
  • 7 फरवरी 2022 को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले वह तीन सप्ताह की फरलो पर जेल से बाहर आया था।
  • 17 जून 2022 को उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी। 19 जून को हरियाणा शहरी निकाय चुनाव थे।
  • 14 अक्टूबर 2022 को उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। उस समय हरियाणा में 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को दो चरणों में पंचायत चुनाव थे।
  • 21 जनवरी 2023 को उसे 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था।
  • 20 जुलाई 2023 को उसे 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया।

  • 20 नवंबर 2023 को 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को थे।
  • 19 जनवरी 2024 को 50 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। देश में अप्रैल और मई के महीने में लोकसभा चुनाव थे।
  • 13 अगस्त 2024 को 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। इसके कुछ दिन बाद ही हरियाणा चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई।

भारत के राष्ट्रपिता की जयंती आज, जानिए जिन्ना ने बापू के निधन पर पाकिस्तानी संसद में क्या कहा था?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT