India News(इंडिया न्यूज),Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम के साईबर सीटी से एक इंसानियत को तार-तार करने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक महिला पर उसके पति ने एसिड से हमला कर के इंसानियत को शर्मसार कर दी है। जिसके पास आस-पास के लोगों में भगदर मच गई। जानकारी के लिए बता दें कि, इस घटना में पीड़ीत महिला के पति पर ही एसिड से अटैक करने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़े:-London Court: लंदन की कोर्ट से प्रिंस हैरी को लगा झटका, ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मुकदमे में मिला हार

मेड का काम करती थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, पीड़ीत महिला आस-पास के घरों में मेड का काम करती थी। जिसके बाद कुछ आपसी विवाद के कारण गुस्साएं पति ने अपनी पत्नी पर गुरुग्राम के साईबर सीटी में एसिड से हमाल कर दिया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैली गई है। ये घटना बुधवार शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है।

ये भी पढ़े:-Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ हुए पीएम पद के लिए नामित, पीएमएल-एन का बड़ा ऐलान

महिला के पति पर आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि, इस घटना का मुख्य आरोपी खुद महिला का पति है। जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है। जहां महिला गुरुग्राम के हाई प्रोफाइल इलाके पालम विहार से अपने घर लौट रही थी जहां रास्ते में उसके पति ने उसे घेर कर ये काम किया। बता दें कि, महिला के हाथ पैर और कमर एसिड से झुलस गए है। वहीं महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े:-Application For Public Posts: दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी देने से इनकार करना भेदभाव नहीं, SC…