India News (इंडिया न्यूज), Haryana BJP Ticket: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, हाल ही में भाजपा ने अपने इस बार के कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट (Haryana BJP List) जारी कर दी है, जिसकी वजह से जबरदस्त हलचल मच गई है। इस बार बीजेपी ने पुराने धुरंधरों को बड़ा झटका दिया है, लिस्ट सामने आने के बाद चुनाव से पहले बीजेपी में अंदरूनी बवाल होने की खबरें भी आ रही है। आगे जानें कौन हैं वो 9 धुरंधर जिन्हें इस बार हरियाणा चुनाव से पहले बड़ा झटका मिला है और क्यों इस बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था?
दरअसल, हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी के 9 मौजूदा विधायकों का पत्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है आलाकमानों के इस कदम की वजह से पार्टी के अंदर जबरदस्त घमासान चल रहा है। भाजपा की पहली लिस्ट में 67 नाम शामिल किए गए हैं। इन नामों में कई पुराने लोगों के टिकट काट दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 9 ऐसे लोगों का पत्ता साफ हुआ है, जो मौजूदा विधायक हैं।
काटे गए नामों में दीपक मंगला (पलवल), नरेंद्र गुप्ता (फरीदाबाद), सीताराम यादव (अटेली), पूर्व मंत्री संदीप सिंह (पिहोवा), सुधीर सिंगला (गुरुग्राम), विशंभर वाल्मीकि (बवानी खेड़ा), कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला (रनिया), राज्यमंत्री संजय सिंह (सोहना) और लक्ष्मण नापा (रतिया) शामिल हैं। ये सभी हरियाणा की राजनीति में दिग्गज नेता हैं और इनका टिकट कट जाना सभी के लिए हैरानी की बात है।
नाम काटे के जाने के बाद भाजपा के दो सदस्यों ने तगड़ा कदम भी उठा लिया है। रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा और कर्णदेव कंबोज ने पार्टी छोड़ दी है। कंबोज, खट्टर सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। दोनों ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.