होम / 15 अक्टूबर को हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, ये नेता बन सकते हैं मंत्री

15 अक्टूबर को हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, ये नेता बन सकते हैं मंत्री

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 11, 2024, 6:18 pm IST
ADVERTISEMENT
15 अक्टूबर को हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, ये नेता बन सकते हैं मंत्री

haryana cm oath

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Government Oath Ceremony:हरियाणा में मंगलवार (15 अक्टूबर) को हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड में एक लाख लोगों के बैठने की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में देश के उद्योगपतियों और बड़ी हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा 12 नेता मंगलवार (15 अक्टूबर) को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी सरकार में अनिल विज, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर को मंत्री बनाया जा सकता है। नायब सिंह सैनी ने भाजपा नेताओं से की मुलाकात

बता दें कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद हरियाणा में नई सरकार के मुखिया के तौर पर संभावित शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। वहीं, भाजपा ने चुनाव के दौरान ही संकेत दे दिए थे कि मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले सैनी अगर जीतते हैं तो वह शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे।

चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन

गौरतलब है कि भाजपा ने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीती हैं, इसके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं। इसके अलावा इस चुनाव में जेजेपी और आप का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीटें जीतने में सफल रही।

साल 2024 के खत्म होने से पहले इन 5 राशियों के लोगों पर बरसेगा धन-दौलत, मिलेगा मनचाहा प्यार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT