होम / अंबाला सहित हरियाणा के सात जिलों में बारिश के आसार Haryana Weather News

अंबाला सहित हरियाणा के सात जिलों में बारिश के आसार Haryana Weather News

Vir Singh • LAST UPDATED : April 19, 2022, 4:29 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Haryana Weather News
हरियाणा के अंबाला सहित सात जिलों में बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा मौसम विभाग ने यह ताजा जानकारी साझा की है। विभाग ने बताया कि आज और कल अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और चंडीगढ़ में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम में किसी भी तरह का बदलाव हो सकता है। 23 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है।

30 से 40 किलोमीटर की गति से चलेंगी हवाएं

अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और चंडीगढ़ में कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बादल गरजेंगे। 21 अप्रैल को अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र व कैथल में बादलों की गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

यमुनानगर में ये रहेगी हवाओं की रफ्तार

यमुनानगर में हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा होगी। मौसम विभाग के मुताबिक करनाल व कैथल मौसम में भी वैसे ही रहेगी जैसी अन्य पांचों जिलों में बताई गई है। कैथल में गरज, चमक व तेज हवाओं के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। करनाल में गरज, चमक के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read : बिकनी में फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आई दिशा पटानी Disha Patani in Bikini

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Also Read : जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम Weather Today 19th April Update

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT