India News(इंडिया न्यूज), Hathras Stampede:  हाथरस की घटना के बाद बाबा साकार हरि लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब बाबा भोले के जन्मदिन पर रविवार को हजारों अनुयायी का जमावड़ा बाबा के आश्रम पर लगा। हालाकि जब नुयायी बिछवां कस्बे के आश्रम पर पहुंचे तो  सुरक्षा को लेकर पहले से सतर्क पुलिस ने सभी को बैरियर पर ही रोक दिया।

बैरियर के पास ही दंडवत हुए अनुयायी

किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। रोके जाने के बाद अनुयायी बैरियर के पास ही दंडवत हो गए। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अनुयायियों की भीड़ एकत्र नहीं होने दी।

हाथरस की घटना के बाद से अनुयायी लगातार कस्बे के साकार विश्व हरि के आश्रम पर आ रहे हैं। रविवार को साकार हरि के जन्मदिन पर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। आश्रम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। रविवार सुबह से ही अनुयायी वाहनों से आश्रम पहुंचने लगे थे। जैसे ही वे आश्रम की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया।

हटने को तैयार नहीं थे अनुयायी

अनुयायी कह रहे थे कि वे आश्रम में बाबा के दर्शन करने आए हैं। पुलिस ने कहा कि आश्रम में कोई नहीं है, इसलिए वे लौट जाएं। पुलिस के समझाने के बाद भी कई अनुयायी हटने को तैयार नहीं थे। बैरियर के पास माथा टेकने और नारेबाजी करने लगे। तब एसएचओ अवनीश त्यागी ने लोगों को समझाया और वहां से जाने को कहा।

Donald Trump पर हमले के बाद Bitcoin को हुआ तगड़ा फायदा, जानें क्या है कनेक्शन?

अनुयायियों को उनके वाहनों से वापस भेज दिया गया। लेकिन शाम तक हजारों की संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने किसी को रुकने नहीं दिया। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने भी मौके पर रहकर स्थिति को संभाला। उन्होंने भी अनुयायियों को समझाया और वापस भेज दिया।

अनुयायियों ने कही यह बात

सुबह बाहरी जिले से बस में आए साकार हरि के अनुयायियों ने कहा कि पुलिस उन्हें क्यों रोक रही है। वे तो सिर्फ आश्रम जाकर बाबा के दर्शन करना चाहते हैं। इस पर भी पुलिस को आपत्ति क्यों है। वे काफी दूर से आए हैं। लेकिन पुलिस उन्हें अंदर नहीं जाने दे रही है। वे हर बार जन्मदिन पर आते हैं। यह पहली बार है जब वे वापस लौट रहे हैं।

Dalit Woman: बिहार में दलित महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, कपड़े उतारकर बेरहमी से पिटाई, पति के मुंह में पेशाब करने का आरोप