होम / मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, लेखपाल बनते ही पति को छोड़ भाग गई युवती.. अब दर-दर भटक रहा है नीरज 

मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, लेखपाल बनते ही पति को छोड़ भाग गई युवती.. अब दर-दर भटक रहा है नीरज 

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : July 11, 2024, 4:37 pm IST

झांसी में लेखपाल बनते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

India News (इंडिया न्यूज), UP: उतर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नीरज नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के लिए दर-दर भटक रहा है। पति के मुताबिक उसने प्रेम विवाह किया था और उसने अपनी पत्नी को खूब पढ़ाया-लिखाया, लेकिन जब वह लेखपाल बन गई तो उसे छोड़कर चली गई।

युवती ने शादी से किया इंकार

पत्नी के लिए वह पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। बुधवार को जब उसकी पत्नी लेखपाल पद के लिए नियुक्ति पत्र लेने जा रही थी तो वह उसे ढूंढने निकला, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। इस बारे में जब युवती से मीडिया ने फोन पर बात की गई तो उसने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है।

Nepal: देउबा-ओली ने नेपाल में नई सरकार बनाने पर की चर्चा, सीपीएन-यूएमएल ने जारी किया व्हिप -IndiaNews

मैंने उसके लिए सब कुछ किया-नीरज

नीजन ने अपने हाल को बंया करते हुए कहा कि मैं 18 जनवरी से परेशान हूं। मेरी पत्नी रिचा सोनी जो अब लेखपाल बन चुकी है, मुझे छोड़कर चली गई है। जिसके कारण मैं दर-दर भटक रहा हूं। मैं अपनी पत्नी के लिए हर जगह गया, लेकिन वह नहीं मिल रही है। आज उसे लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलना था, जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैं कलेक्ट्रेट आया। मैंने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। वह नियुक्ति पत्र लेकर चली गई। मैंने उसके लिए सब कुछ किया।

2022 में ओरछा मंदिर में हुई थी शादी

अपनी प्रेम कहानी का खुलासा करते हुए नीरज ने कहा कि , “मेरी उससे 5-6 साल पहले मुलाकात हुई थी, जब वह छोटे बच्चों को पढ़ाती थी। यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई। करीब छह महीने बाद उसे पता भी नहीं चला कि यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई। प्यार होने के बाद दोनों ने ओरछा मंदिर में जाकर अपनी मर्जी से शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। इसके बाद दोनों में कुछ विवाद हो गया, जिसके चलते वह अपने मायके चली गई। उसने फैमिली कोर्ट में धारा 9 दाखिल कर उसे अपने घर बुला लिया।

NATO Summit: नाटो शिखर सम्मेलन में स्पेन के प्रधानमंत्री, गाजा पर दोहरे मापदंड को किया खारिज -IndiaNews

जनवरी में ऋचा का लेखपाल के पद पर चयन हो गया। लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह 18 जनवरी को उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद मेरी उससे मुलाकात नहीं हुई। एक बार थाने में मुलाकात हुई तो वह कहने लगी कि एसडीएम के पास जाकर हलफनामा दे दो कि शादी नहीं हुई है। हम कैसे कह दें कि हमारी शादी नहीं हुई है।”

उसने बताया कि ऋचा को पढ़ाने में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हम बढ़ई हैं। हमने जो चाहा, किया। हम 400-500 रुपए प्रतिदिन कमाते थे। उसी से उसकी पढ़ाई-लिखाई कराते थे, कई बार तो हमें कर्ज भी लेना पड़ा।

आज हम उसे दिन-रात याद करते हैं- नीरज

आज हम उसे दिन-रात याद करते हैं। रात को सो भी नहीं पाते। आज वह कहती है कि हमारी शादी नहीं हुई है। हमारे पास शादी का फोटो और सर्टिफिकेट है, क्या वह फर्जी है? हमारी शादी फरवरी 2022 में ओरछा में हुई है। हम बहुत परेशान हैं, हम उसके लिए दर-दर भटक रहे हैं। एक तरफ पति अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लड़की का कहना है कि उसने नीरज से शादी नहीं की। उसने कहा कि यह उसे बदनाम करने की साजिश है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
ADVERTISEMENT