Heatwave In Delhi
India News(इंडिया न्यूज), Heat Wave: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली में लू की चेतावनी जारी की, जो 14 जून तक जारी रहेगी। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिनों की भीषण गर्मी से राहत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में तापमान एक बार फिर बढ़ रहा है। 11 से 14 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
IMD ने 11 जून से 14 जून तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। कुछ इलाकों में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नरेला 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि नजफगढ़ 46.3 डिग्री सेल्सियस, आया नगर 44.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड 43.8 डिग्री सेल्सियस और पालम 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही लू चलने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही, जबकि उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, दिल्ली और झारखंड के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रही। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सात जगहों पर सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा, जबकि प्रयागराज 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि लू के ताजा दौर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में असर पड़ने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की स्थिति फिर से लौट रही है, जबकि भारत के दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई तथा इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
India News (इंडिया न्यूज),UP Assembly Speaker Satish Mahana:यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने मिलनसार स्वभाव…
India News (इंडिया न्यूज) Ballia News: यूपी के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता…
India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:पाकिस्तान के भिखारियों से पूरी दुनिया परेशान है, सऊदी अरब समेत कई…
India News (इंडिया न्यूज)UP News: असम में कांग्रेस कार्यकर्ता अडानी मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे…
Pushpa 2 Box Office Collection Day 14: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को रिलीज…
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रविवार, एकादशी, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी…