होम / Heatwaves: प्रचंड गर्मी से बचने के लिए जा रहे हैं पहाड़ों की ओर? यहां भी हुआ लू का अलर्ट जारी-Indianews

Heatwaves: प्रचंड गर्मी से बचने के लिए जा रहे हैं पहाड़ों की ओर? यहां भी हुआ लू का अलर्ट जारी-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : May 30, 2024, 12:55 pm IST
Heatwaves: प्रचंड गर्मी से बचने के लिए जा रहे हैं पहाड़ों की ओर? यहां भी हुआ लू का अलर्ट जारी-Indianews

Heatwaves

India News(इंडिया न्यूज), Heatwaves: हिमालयी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इस मई में रिकॉर्ड तोड़ तापमान का सामना कर रहे हैं। देहरादून में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 2012 के रिकॉर्ड से मेल खाता है, आठ दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर में तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो एक दशक में सबसे अधिक है, और काजीगुंड में 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में खान परिवार होगा शामिल? एयरपोर्ट पर किया गया स्पोर्ट – Indianews

हिमाचल प्रदेश में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, शिमला में 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 2012 के बाद से सबसे अधिक है, और सुंदरनगर में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। उत्तर भारत लू की चपेट में आ चुका है और इससे कब राहत मिलेगी इसका इंतजार बहुत से लोग कर रहे हैं। आइए इसखबर नमें हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

लू की चपेट में भारत के ये राज्य

न केवल उत्तरी मैदानी और मध्य भारत, बल्कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी राज्य भी इस मई में रिकॉर्ड तोड़ तापमान का सामना कर रहे हैं। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड पर पहुंच गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था और मई महीने में 2012 में दर्ज अधिकतम तापमान के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। संयोग से, इस महीने आठ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जो एक रिकॉर्ड है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इससे पहले मई 2018 में चार दिनों तक तापमान 40 सेल्सियस से अधिक रहा था।

लोगों का हाल बेहाल

देहरादून में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, कि “अगले 48 घंटों तक चल रही लू की स्थिति जारी रहेगी। 1 जून से राज्य में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।” उन्होंने अगले कुछ दिनों तक गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ हिस्सों में लू और भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान जताया है। सिंह ने यह भी कहा कि शुष्क सर्दियां और प्री-मानसून सीजन में कम बारिश ने समस्या को और बढ़ा दिया है। जम्मू और कश्मीर में भी ऐसे ही हालात हैं। 25 मई को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा है। श्रीनगर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा, कि “पूरी घाटी में तापमान बढ़ रहा है। काजीगुंड में 27 मई को 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो मई महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।”

उत्पाद शुल्क नीति मामला, नियमित जमानत के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली कोर्ट का रुख-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT