होम / Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

Rajesh kumar • LAST UPDATED : July 4, 2024, 5:52 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Hemant Soren Oath Ceremony:झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। बता दें किझारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया और कई विधायकों के समर्थन पत्र भी सौंपे।

इससे पहले हेमंत सोरेन आज दोपहर को भारत के शीर्ष नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। हेमंत सोरेन के साथ उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।

हेमंत सोरेन तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

बता दें कि हेमंत सोरेन तीसरी बार लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ। चंपई सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Assam Flood: असम के बाढ़ की चपेट में आए इतने जानवर, 46 की मौत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT