ADVERTISEMENT
होम / देश / Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

BY: Rajesh kumar • LAST UPDATED : July 3, 2024, 4:50 pm IST
ADVERTISEMENT
Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

India News(इंडिया न्यूज), Jharkhand New CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन रांची में विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। बैठक में उन्हें गठबंधन दल का नेता चुना गया है। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। घोषणा के बाद वे जल्द ही सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन फिलहाल राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं।

हालांकि वे आज शाम रांची आएंगे। हेमंत सोरेन की इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद हैं। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन से मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

T20 World Cup कल टीम इंडिया से मुलाकात करेंगे PM मोदी, आज बारबाडोस से रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी

कल्पना समेत सभी विधायक मौजूद कल्पना सोरेन, इरफान अंसारी समेत जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी समेत सत्तारूढ़ दल के सभी विधायक बैठक में शामिल हुए हैं। जल्द ही हेमंत सोरेन को पार्टी का नेता चुने जाने की घोषणा की जा सकती है। विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने को कहा गया

आपको बता दें कि रांची में होने वाली इस बैठक में INDIA के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया था। बैठक के लिए चंपई सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे।

सत्यानंद भोक्ता का बड़ा दावा

इस बीच दैनिक जागरण से बात करते हुए चतरा से राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने खुलासा किया है कि बैठक में एक बार फिर हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाना तय है।

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ पर सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा-हर कोई जानता है कि बाबा के फोटो..

उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। इसके बाद चंपई सोरेन अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। उन्होंने दावा किया कि मंत्रियों की सूची में उनका नाम भी शामिल है।

Tags:

hemant sorenJharkhand Chief MinisterJharkhand newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT