होम / Himachal: हिमाचल में भारी बारिश के चलते 24 घंटों में 50 मौतें, सीएम ने कहा- राष्ट्रपति और गृहमंत्री ने की फोन पर बात

Himachal: हिमाचल में भारी बारिश के चलते 24 घंटों में 50 मौतें, सीएम ने कहा- राष्ट्रपति और गृहमंत्री ने की फोन पर बात

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 14, 2023, 10:15 pm IST
ADVERTISEMENT
Himachal: हिमाचल में भारी बारिश के चलते 24 घंटों में 50 मौतें, सीएम ने कहा- राष्ट्रपति और गृहमंत्री ने की फोन पर बात

Himachal

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल में 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश से जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशनों के बीच कालका-शिमला रेलवे ट्रैक लैंडस्लाइड के कारण ध्वस्त हो गया है। कंडाघाट-शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द है। वहीं इस लैंडस्लाइड की वजह से करीब 30-35 लोगों के फंसे होने की सूचना है। लोगों की बचाव के लिए 14 NDRF की टीम मौके पर मौजूद हैं। वहीं इस घटना के बाद सुबह से करीब 8 शव निकाल चुके हैं।

घटना के बारे में  बताते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “राज्य में 24 घंटों में 50 मौतें हुई हैं। ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। अभी 20 लोग दबे हुए हैं। बारिश ने जो तबाही मचाई है उससे उभरने में हमें समय लगेगा। सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी है…स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।”

सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी ने फोन किया। सभी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी ने कहा है कि जो भी सहयोग होगा उसे देने के लिए हम हमेशा तैयार हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मॉनसूनी बारिश ने एक बार फिर कहर मचा दिया है। पिछले 24 घंटों से लगातार  बारिश के चलते प्रदेश में लैंडस्लाईड और बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। सोमवार को राजधानी शिमला के समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं शिमला में ही लैंडस्लाईड की वजह से 20-25 लोगों के फसें होने की बात सामने आई। इसके अलावा भारी बारिश और बादल फटने की वजह से एक बार फिर प्रदेश की व्यास नदी उफान पर आने लगी है। नदी के किनारे बसे लोगों को भी प्रशासन द्वारा अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें – Robert Vadra: प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘50% कमीशन वाले बयान पर जानें पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा? 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT