India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि उनकी सजा ग़लत थी। कोर्ट ने ये भी कहा है कि उनकी (राहुल गांधी) लोकसभा सदस्यता बहाल की जानी चाहिए उन्होंने कहा “अंत में सच्चाई की जीत होती है…”
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी देश में नफरत खत्म करने के लिए पैदल चले। जब उनपर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया तो पूरा देश उनके साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़ी हुई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
#WATCH सर्वोच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि उनकी सजा ग़लत थी। कोर्ट ने ये भी कहा है कि उनकी (राहुल गांधी) लोकसभा सदस्यता बहाल की जानी चाहिए…अंत में सच्चाई की जीत होती है… राहुल गांधी देश में नफरत खत्म करने के लिए पैदल चले। जब उनपर राजनीतिक षड्यंत्र के… pic.twitter.com/3hqbtxnlWl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2023
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों मॉनसूनी बारिश के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इस दौरान प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ के बाद प्रदेश में काफी अधिक हानी हुई। सरकार की माने तो इस बाढ़ में करीब 6 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। इसी सिलसिले में प्रदेश के सीएम ने बीते दिन कई केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.