Live
Search
Home > देश > Hina Khan: हिना खान ने पीएम मोदी को लेकर कही ऐसी बात, भड़क गए लोग, फिर पति रॉकी ने…

Hina Khan: हिना खान ने पीएम मोदी को लेकर कही ऐसी बात, भड़क गए लोग, फिर पति रॉकी ने…

Hina Khan: हिना खान ने सोशल मीडिया पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को लकर एक पोस्ट शेयर की. अपने एक्स-अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए हिना खान ने दो फोटो शेयर कीं जिनमें से एक पीएम मोदी की है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-03 08:16:11

Mobile Ads 1x1

Hina Khan: खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है. मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच हर जगह जंग की आशंका को लेकर चिंता जताई जा रही है. वेस्ट एशिया में चल रहे टेंशन के बीच, भारत में भी पॉलिटिकल चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. इस बीच हिना खान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है.

हिना खान के पोस्ट में क्या?

हिना खान ने सोशल मीडिया पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए एक पोस्ट शेयर की. अपने एक्स-अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए हिना खान ने दो फोटो शेयर कीं जिनमें से एक पीएम मोदी की है. दूसर फोटो में एक छोटा बच्चा सड़क पर पहिया चलाने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करता दिख रहा है. इसके साथ हिना ने लिखा “जो ये भी ठीक से नहीं चला सकतें, वे इतने बड़े देश को चलाने वालों पर सवाल उठा रहे हैं. हिम्मत, बहादुरी, विडंबना। जय हिंद.”

hanakhana69a5c2f8926ed

हिना खान के पोस्ट पर रिएक्शन

 नेटिज़न्स प्रधानमंत्री की तारीफ़ करने वाले हिना खान के पोस्ट की बुराई कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग हिना खान के सपोर्ट में भी आए हैं उन्होंने लिखा, “संकट के समय में देश की लीडरशिप के साथ खड़ा होना ज़रूरी है.”

उन विदेशियों की मौत का दुख मनाते हैं जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे- रॉकी जायसवाल

वहीं हिना खान ते पति ने भी इस मिडिल ईस्ट में चल रही तनाव और खामेनई के मौत पर रिएक्शन दिया. रॉकी जायसवाल ने लिखा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप किसकी मौत का दुख मना रहे हो जब तक आप इसके बारे में पब्लिकली नहीं कहते. अगर आप पब्लिकली कह रहे हो कि आप किसी की मौत से दुखी हो, मैं आप पर कमेंट कर सकता हूं. मैंने इन दुख मनाने वालों में किसी इंडियन के लिए इतना प्यार या आंसू कभी नहीं देखे! सैनिक हमले के शिकार ❌ सरकार ❌ पुलिस ❌महान APJ अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं. आप उन लोगों को धोखा देते हैं जो आपकी रक्षा करते हैं और उन विदेशियों की मौत का दुख मनाते हैं जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे.’

वह एक मसीहा थे-फरहाना भट्ट

बता दें कि इसके पहले फरहाना भट्ट ने खामेनेई की मौत को लेकर कहा थी कि, “वह एक मसीहा थे.” अली खामेनेई की मौत पर रिएक्ट करते हुए, फरहाना ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक बयान में कहा, “वह एक ऐसे इंसान थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वह हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे. इस घटना ने हर कश्मीरी को अंदर तक हिला दिया है. आप यकीन नहीं करेंगे. इस घटना के बाद मैं एक पल भी नहीं सोई. मैं बहुत दुखी थी. ऐसा नहीं होना चाहिए था. वह बहुत से लोगों के लिए मसीहा थे. वह हमेशा हमारे दिलों और दिमागों में ज़िंदा रहेंगे.”

MORE NEWS

Home > देश > Hina Khan: हिना खान ने पीएम मोदी को लेकर कही ऐसी बात, भड़क गए लोग, फिर पति रॉकी ने…

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-03 08:16:11

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS