Unnao Accident: बुधवार रात 11:30 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में भल्ला फार्म चौराहे के पास शादी समारोह से लौट रहे परिवार को कंटेनर से टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू बाइक पर सवार थी जो पीछे से आ रही थी. इस वजब से वह बच गई.
शादी समारोह में शामिल होने गया था दंपत्ति
अजगैन थाना व कस्बा निवासी गुरुचरण का बेटा वीरेंद्र (35) बुधवार को अपने परिवार के साथ लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के दयालखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. समारोह के बाद वे अपनी पत्नी रितु (33), बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. उनकी बड़ी बेटी नैंसी (15) वीरेंद्र के साले रणजीत की बाइक पर सवार थी. वीरेंद्र आगे चल रहा था. भल्ला फार्म चौराहे के पास पीछे से आ रहे अपने साले रंजीत को न देखकर उसने बाइक रोक दी और उसका इंतजार करने लगा. तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया, जिससे वह हाईवे पर पलट गया.
कैसे बची बड़ी बेटी की जान?
बचने की कोशिश में ट्रक बेकाबू हो गया और बाइक सवार के परिवार को कुचल दिया. हादसे में दंपत्ति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. बड़ी बेटी साढ़ू रंजीत के साथ थी इसलिए वह बच गई. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आनन-फानन में शवों को किनारे किया. स्टेशन हाउस ऑफिसर अरविंद पांडे ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रक को ज़ब्त कर लिया गया है.