होम / Pune Porsche Accident Case: अस्पताल ने आरोपी डॉक्टर को किया बर्खास्त, किशोर के रक्त के नमूने में हेराफेरी का दोषी

Pune Porsche Accident Case: अस्पताल ने आरोपी डॉक्टर को किया बर्खास्त, किशोर के रक्त के नमूने में हेराफेरी का दोषी

Raunak Kumar • LAST UPDATED : May 29, 2024, 2:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Pune Porsche Accident Case: पुणे में 19 मई को हुए भीषण कार हादसे में शामिल किशोर चालक के रक्त के नमूने में हेराफेरी करने के आरोपी डॉ. श्रीहरि हाल्नोर को शहर स्थित ससून जनरल अस्पताल ने बर्खास्त कर दिया है। सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाल्नोर को सोमवार (27 मई) को गिरफ्तार कर लिया गया। हाल्नोर के अलावा अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अजय टावरे और एक कर्मचारी अतुल घाटकांबले को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं हाल्नोर को ससून जनरल अस्पताल के डीन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय ने भी टावरे के निलंबन की कार्रवाई की है।

गिरफ्तार डॉक्टर को अस्पताल ने किया बर्खास्त

बता दें कि, गिरफ्तार किए गए तीनों लोग गुरुवार (30 मई) तक पुलिस हिरासत में हैं। डॉक्टर को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद खबर आई कि उन्हें घाटकांबले से कथित तौर पर 3 लाख रुपए मिले थे, जो टावरे के अधीन काम करते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस द्वारा तलाशी लेने और उनके आधिकारिक आवासों से नकदी जब्त करने के बाद हलनोर और घाटकांबले ने पैसे स्वीकार करने की बात कबूल की। पुणे अपराध शाखा ने हलनोर से 2.5 लाख रुपए और घाटकांबले से शेष 50,000 रुपए बरामद किए। हालांकि, इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि घाटकांबले ने नकदी कहां से और कैसे हासिल की।

Delhi Water Crisis: नली से कार धोने पर देने होंगे 2,000 रुपये जुर्माना, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला -India News

Money Laundering: सीधी चैट अरविंद केजरीवाल को कथित हवाला ऑपरेटर विनोद चौहान से जोड़ती है, अदालत में ED- Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT