India News(इंडिया न्यूज), SIPRI Report: भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पिछले पांच साल में भारत ने दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में लगभग दोगुना बढ़ गया है, जिसका मुख्य कारण रूस-यूक्रेन युद्ध को माना जा रहा है।
इसके अलावा एशियाई देशों ने पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। इस सूची में रूस-यूक्रेन युद्ध ने देश के रक्षा निर्यात को काफी प्रभावित किया है। इसी वजह से पहली बार रूस हथियार निर्यात में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, अमेरिका पहले और फ्रांस दूसरे स्थान पर है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। 2014-18 और 2019-23 के बीच भारत के हथियार आयात में 4।7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत 9।8 प्रतिशत हथियार आयात के साथ विश्व में पहले स्थान पर है। भारत ने सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे हैं। यह भारत के कुल हथियार आयात का 36 फीसदी था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1960-64 के सोवियत काल के बाद यह पहली बार है कि भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम है।
Brij Bhushan Sharan Singh: पत्रकारों पर फिर भड़के बृजभूषण सिंह, टिकट न मिलने पर तोड़ी चुप्पी
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.