ADVERTISEMENT
होम / देश / Human Rights Day 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस, जानें इस दिन का इतिहास

Human Rights Day 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस, जानें इस दिन का इतिहास

BY: Deepika Gupta • LAST UPDATED : December 10, 2023, 1:30 am IST
ADVERTISEMENT
Human Rights Day 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस, जानें इस दिन का इतिहास

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Human Rights Day 2023 : 10 दिसंबर यानी आज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) है। पूरे विश्‍व में आज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है, इस साल भी यह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को सबसे पहले 1948 में मनाया गया था। वहीं 1948 में 48 देशों के समूह ने सभी मानव-जाति के मूलभूत अधिकारों की व्याख्या करते हुए हस्ताक्षर किए थे। यहां जानिए मानवाधिकार दिवस के बारे में सब कुछ।

जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन?

इस दिन को मनाने की शुरुआत लोगों के अधिकार को बताने के लिए किया गया ताकि लोगों को इस दिन के बारे में सही से पता लग सके। की क्या है मानवाधिकार।

मानवाधिकार दिवस का इतिहास

इस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ मनाने के लिए असेंबली ने सभी देशों को आमंत्रित किया, जिसके बाद असेंबली ने 423 (V) रेज़्योलुशन पास कर सभी देशों और संबंधित संगठनों को इस दिन को मनाने की सूचना जारी की थी। मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा 500 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस दिन की घोषणा 1950 में हुई। वहीं, भारत में 28 सितंबर, 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में लाया गया था और 12 अक्तूबर, 1993 को ‘राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग’ का गठन किया गया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को घोषणा पत्र को मान्यता दिए जाने पर 10 दिसंबर का दिन मानवाधिकार दिवस के लिए निश्चित किया गया।

ये भी पढ़ें – The Archies: ऋतिक रोशन से ऐश्वर्या राय तक, इन सभी सेलेब्स ने की ‘द आर्चीज’ की तारीफ, लोगों ने कहा- ‘सफेद झूठ……’

Tags:

human rights

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT