Live
Search
Home > देश > आस्था की पटरी पर दौड़ेगी रामायण सर्किट ट्रेन, 30 मार्च को दिल्ली से इस रूट पर चलेगी, देखें डिटेल्स

आस्था की पटरी पर दौड़ेगी रामायण सर्किट ट्रेन, 30 मार्च को दिल्ली से इस रूट पर चलेगी, देखें डिटेल्स

भारत सरकार की तरफ से रामायण सर्किट ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही है. इसके लिए श्रद्धालु पैकेज बुक कर सकते हैं. इसमें रहने से लेकर खाने-पीने तक सभी सुविधाएं दी जाएंगी. इस पैकेज के तहत श्रद्धालु श्रीराम से जुड़े सभी स्थानों के दर्शन कर सकते हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 25, 2026 20:29:31 IST

Mobile Ads 1x1

Ramayana Circuit Train: भारत सरकार की तरफ से राम भक्तों को बड़ी सौगात दी जा रही है. दरअसल IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की तरफ से खास पहल शुरू की जा रही है. भारत सरकार भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन ‘श्री रामायण यात्रा’ शुरू कर रही है, जो 30 मार्च 2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. इस यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. सरकार द्वारा आयोजित की जा रही इस यात्रा यात्रा से ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विजन को मजबूती मिलेगी. 

कब और कहां से शुरू होगी यात्रा?

रामायण सर्किट ट्रेन (भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन) 30 मार्च  2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. ये पूरी यात्रा 17 दिन और 16 रातों के लिए होगा. इस ट्रेन में लगभग 150 यात्री सफर कर सकेंगे. इसमें फर्स्ट क्लास एसी, सेकंड क्लास एसी और थर्ड क्लास एसी की सीटें होंगी.

ये स्थल होंगे कवर

रामायण सर्किट ट्रेन के इस पैकेज में अयोध्या राम जन्मभूमि, नंदीग्राम, माता सीता की जन्मस्थली सीतामढी, राम-सीता का विवाह स्थल जनकपुर, बक्सर, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक की पंचवटी, हंपी की किष्किंधा नगरी, रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर आदि के दर्शन कराए जाएंगे. 

इन स्टेशनों से चढ़-उतर सकते हैं श्रद्धालु

अगर आप भी इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो दिल्ली, गाजियाबाद,  अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ से चढ़ सकते हैं. आप वापसी में वहां पर उतर भी सकते हैं.

ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं

भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” के लिए चलाई जाने वाली रामायण सर्किट ट्रेन में  श्रद्धालुओं को आधुनिक डीलक्स एसी कोच, ऑनबोर्ड किचन और डाइनिंग कार, सीसीटीवी कैमरा और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं, साफ सुथरे वॉशरूम और शॉवर की सुविधा के साथ ही टूर एस्कॉर्ट और गाइड मिलेगा.

पैकेज में क्या है?

  • रामायण सर्किट ट्रेन में ट्रेन यात्रा के साथ ही 3 स्टार या डीलक्स होटल में रुकने की व्यवस्था होगी. 
  • आपको रेलवे स्टेशन से मंदिर आदि (जहां तक वाहन संभव ले जाने की आज्ञा हो) तक ले जाने के लिए बस आदि की सुविधा दी जाएगी. 
  • सभी दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी और इसके लिए गाइड होगा.
  • साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस होगा. 
  • पूरी यात्रा के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा. पूरी यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा.

कितना लगेगा किराया?

रामायण सर्किट ट्रेन में सफर करने वालों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कहा जा रहा है कि थर्ड एसी के लिए 1.15 लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है. सेकंड एसी के लिए 1.45 लाख रुपये से 1.55 लाख रुपये लग सकते हैं. वहीं फर्स्ट एसी के लिए 1.6 लाख से 1.8 लाख या उससे ज्यादा का खर्चा आ सकता है. ध्यान दें कि किराया पैकेज और केबिन के हिसाब से बदल सकता है. आप इससे जुड़ी सभी जानकारियां IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं.

MORE NEWS