होम / मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी बारिश-IndiaNews

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी बारिश-IndiaNews

Ankita Pandey • LAST UPDATED : June 19, 2024, 6:50 pm IST
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी बारिश-IndiaNews

rain image

India News,(इंडिया न्यूज), Monsoon Alert: पूरा देश इस समय भीषण गर्मी से परेशान है। पहाड़ों सहित मैदानी इलाकों में भी हिट वेव का कहर जारी है। मौसम विभाग लोगों को लगातार हिट वेव से बचने का निर्देश दे रही है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग को मानसून का इंतजार है। लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि इस बार 1 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से भारत में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून, जो मुंबई में दस्तक देने के बाद थोड़ा धीमा पड़ गया था। अब गति पकड़ रहा है और 21-22 जून तक इसके और आगे बढ़ने की उम्मीद है।

21-22 जून को मुंबई को हो सकती है बारिश
मुंबई मौसम विभाग के प्रमुख सुनील कांबले ने बताया कि मुंबई में दस्तक देने के बाद मानसून की गतिविधि कमजोर हो गई थी लेकिन अब यह धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रही है और 21-22 जून तक इसको और आगे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। महाराष्ट्र में समुद्र के किनारे वाले इलाकों में अच्छी बारीश हो सकती है। यहां के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई, लेकिन यह बारिश भीषण गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले 9 जून को मुंबई पहुंचा। उसके बाद से इसमें बहुत कम प्रगति की है और यह अभी तक उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों को भी कवर नहीं कर पाया है।

राजधानी में हीट स्ट्रोक का खौफ जारी, 24 घंटे में गर्मी से हुई इतनी मौतें, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी वृद्धि-IndiaNews

उत्तर भारत के इलाको को थाड़ी राहत
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24-48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों को लगातार पड़ रही गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। इससे हवा का रुख में भी परिवर्तन हो सकता है और अगले सात दिनों में प्री-मानसून गतिविधियों के बारे में पता लगेगा। मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश की गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिससे मानसून के सक्रिय होने का संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही, अगले सप्ताह अरब सागर में मॉनसून के भी सक्रिय होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है, जो कृषि अर्थव्यवस्था और जल संसाधनों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT