India News (इंडिया न्यूज), Maldives Controversy: मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहिब को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहिब दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे। पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणी पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है।
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मदिवियन उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को बताया गया कि चूंकि मालदीव ने द्विपक्षीय संबंध खराब कर दिए गए हैं, इसलिए इसे सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मुइज्जू पर है। दूत पर यह भी दबाव डाला गया कि तीन कनिष्ठ मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए, न कि केवल निलंबित किया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भारत ने यह मुद्दा मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया।
भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा कि यह उनकी निजी राय है। मंत्री की टिप्पणियाँ मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। मंत्रियों के अपमानजनक बयानों के बाद भारत में मालदीव का विरोध शुरू हो गया। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने सोशल मीडिया पर मालदीव का विरोध किया।
मालूम हो कि रविवार को भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने अपनी रद्द की गई हवाई यात्रा और होटल बुकिंग के कथित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए। सोमवार को भारतीय ट्रैवल दिग्गज EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी उड़ानों की बुकिंग बंद कर दी। इसके बाद माना जा रहा है कि इस विवाद से मालदीव के पर्यटन को बड़ा झटका लग सकता है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.