Live
Search
Home > देश > चाय, कॉफी से लेकर स्मार्टफोन तक अमेरिका को निर्यात होने वाले इन सामानों पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, यहां देखें पूरी लिस्ट!

चाय, कॉफी से लेकर स्मार्टफोन तक अमेरिका को निर्यात होने वाले इन सामानों पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, यहां देखें पूरी लिस्ट!

Trump Tarrif: अमेरिका में भारतीय सामानों की बढ़ेगी पहुंच! स्मार्टफोन से लेकर मसालों तक, इन खास चीजों पर अब नहीं लगेगा कोई टैक्स। जानिए पीयूष गोयल के इस बड़े एलान की पूरी एबीसीडी यहां पढ़ें

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-07 15:04:55

Mobile Ads 1x1

India-US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अंतरिम व्यापार पर हाल ही में जारी भारत-अमेरिका संयुक्त बयान के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दे रहे हैं. पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हर साल 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के लक्ष्य वाले एक डील के लिए फरवरी 2025 में बातचीत शुरू हुई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये भी बताया की भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले किस प्रोडक्ट पर जीरो टैरिफ लगा है यहां देखिए पूरी लिस्ट 

भारत से US जाने वाले इन प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ

  • फार्मास्युटिकल
  • स्मार्टफोन
  • जेम एंड ज्वेलरी

भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले कृषि उत्पाद पर जीरो ड्यूटी 

  • मसाला
  • चाय
  • कॉफी
  • कोपरा
  • कोकोनट ऑयल
  • वेजिटेबल वैक्स
  • एरिका नैट
  • कैश्यू नैट
  • चेस नैट

कई सारे फल और सब्जियों पर 0 tarrif

  • केला
  • अमरूद
  • आम
  • कीवी
  • पाइनएप्पल
  • मशरूम
  • वेजिटेबल

इन पर भी ज़ीरो टैरिफ 

  • एयरक्रॉफ्ट के पार्ट
  • कुछ ऑटो पार्ट्स
  • जेम एंड डायमंड
  • प्लैटिनम
  • घड़ी

किसानों और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को होगा फायदा 

पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों, टेक्सटाइल और फुटवियर वर्कर्स, खिलौना इंडस्ट्री और स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री को कॉम्पिटिटर्स की तुलना में कम ड्यूटी पर अमेरिकी बाज़ार तक ज़्यादा पहुँच से फ़ायदा होगा. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि होम डेकोर, सिल्क प्रोडक्ट्स, तकिए, कुशन, नॉन-इलेक्ट्रिकल लैंप, मशीनरी पार्ट्स, ज्वेलरी, चमड़ा और फुटवियर, टेक्सटाइल और कपड़ों के एक्सपोर्ट को फ़ायदा होगा.

भारत इन सामानों पर टैरिफ कम करेगा

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “विमान, चिप्स, सेमीकंडक्टर, सेमीकंडक्टर के लिए ज़रूरी हाई-क्वालिटी मशीनरी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स से भारतीय इंडस्ट्रीज़ को मदद मिलेगी.’ उन्होंने आगे कहा, “टेक्सटाइल, चमड़ा, खिलौने और स्पोर्ट्स गुड्स ऐसे सेक्टर हैं जहाँ ड्यूटी कम होने से भारत को अमेरिकी बाज़ार में फ़ायदा होगा.

भारत के पड़ोसी देशों से कम है अमेरिकी टैरिफ 

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि हमारे एक्सपोर्टर्स और किसानों के हितों की रक्षा की गई है. भारत-अमेरिका के जॉइंट स्टेटमेंट का पूरे देश और सभी सेक्टर्स में स्वागत किया गया है. उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम को ज़्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.  भारतीय एक्सपोर्ट पर 50% का रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% कर दिया जाएगा. यह भारत के एक्सपोर्ट कॉम्पिटिटर्स द्वारा सामना किए जाने वाले टैरिफ से कम होगा. पीयूष गोयल ने कहा कि अब इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम को भारत की तुलना में ज़्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. कई भारतीय एक्सपोर्ट पर अमेरिका में ज़ीरो ड्यूटी लगेगी, जिसमें रत्न, हीरे, फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स और स्मार्टफोन शामिल हैं. गोयल ने कहा कि भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने वाले मसाले, चाय, कॉफी, खोपरा, वेजिटेबल वैक्स, सुपारी, शाहबलूत, काजू और कई फल और सब्जियों पर भी ज़ीरो ड्यूटी लगेगी.

MORE NEWS

Home > देश > चाय, कॉफी से लेकर स्मार्टफोन तक अमेरिका को निर्यात होने वाले इन सामानों पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, यहां देखें पूरी लिस्ट!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-07 15:04:55

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS