Aaj Ka Mausam 2 Feb 2026: देश के अलग-अलग शहरों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिख रहा है. इस बदलाव की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक इन राज्यों में बारिश के बाद 14 फरवरी तक ठंड कहर बरपाएगी. मौसम विभाग ने देश के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है. वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. 70 से ज़्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं, लगभग 30 मिनट से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं, आइए आपको आज (2 फरवरी) देशभर में मौसम के अनुमान के बारे में बताते हैं.
आपके शहर में कल कितना रहेगा तापमान, जानें
| शहर | अधिकतम तापमान (2 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (2 फरवरी) |
| दिल्ली | 22°C | 09°C |
| मुंबई | 29°C | 24°C |
| कोलकाता | 27°C | 17°C |
| चेन्नई | 28°C | 24°C |
| लखनऊ | 25°C | 14°C |
| पटना | 24°C | 13°C |
| रांची | 25°C | 12°C |
| भोपाल | 26°C | 15°C |
| जयपुर | 22°C | 13°C |
| शिमला | 17°C | 05°C |
| नैनीताल | 19°C | 08°C |
घाटी में ताजा बर्फबारी
घाटी में ताजा बर्फबारी हुई.पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का आनंद लिया.
#WATCH मनाली, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): घाटी में ताज़ा बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का आनंद लिया। pic.twitter.com/M1UBAULSSl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
भारी बारिश का अलर्ट
मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने नौ राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है.इनमें उत्तर प्रदेश (UP), हिमाचल प्रदेश (HP), उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं.
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में आज (2 फरवरी) मौसम साफ रहेगा. हालांकि, सुबह तेज हवाएं चलेंगी. तापमान में गिरावट की चेतावनी है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में कोहरे का अनुमान लगाया था, जो सच होता दिख रहा है. नेशनल कैपिटल रीजन में आज घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. राजधानी में मैक्सिमम टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में आज मीडियम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी शामिल हैं. इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की भी उम्मीद है. IMD के मुताबिक, 14 फरवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी.