Indian Tech Couple Divorce: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल एक पोस्ट के बाद देशभर में बहस छिड़ी हुई है. एक पोस्ट में जेंडर रोल, वर्कप्लेस इक्वैलिटी और शादीशुदा महिलाओं की स्वतंत्रता पर बहस छेड़ दी है. यह पोस्ट एक भारतीय टेक प्रोफेशनल महिला के बारे में जानकारी बताती है. एक एक्स यूजर ने अपनी दोस्त की कहानी बताई, जिसे हाई स्कूल में एक लड़के से प्यार हो गया था. दोनो ने साथ में बीटेक किया और फिर टेक महिंद्रा में साथ में नौकरी भी पाई.
लेकिन, उसकी शादी कथित तौर पर इसलिए टूट गई क्योंकि उसने नौकरी छोड़ने से ससुराल वालों को मना कर दिया. पोस्ट में दावा किया गया कि इस निर्णय के बाद उस महिला को भावनात्मक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा जिसकी वजह से आखिर में मामला तलाक तक पहुंच गया.
लवर स्कूल लव से टेक पावर तक साथ
पोस्ट के अनुसार, महिला और उसका पति की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से शुरू होती है. स्कूल की लव स्टोरी कॉलेज में भी साथ रही और दोनों ने साथ में बीटेक किया. इसके बाद और एक नामी कंपनी टेक महिंद्रा में नौकरी भी की. स्कूल का सफर करियर तक चलता रहा. इसके बाद दोनों ने कंपनियां बदलीं लेकिन प्यार परवान चढ़ चुका था. दोनों की प्रेम कहानी आखिरकार शादी में बदल गई और कुछ टाइम के बाद दो बच्चे भी हुए. खुद के रुपए से सपनों का घर खरीदा और आलीशान जिंदगी का मजा ले रहे थे. जब दोनों कमाने वाले हों तो यह कई लोगों के लिए सोचने जैसी बात होती है.
मां बनी और करियर ग्रोथ भी लिया
इस पोस्ट में महिला की मेहनत को खास तौर पर हाइलाइट किया गया. उसने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद महज छह महीने का ब्रेक लिया. महिला ने नई तकनीक सीखकर फील्ड बदली और ऐसी नौकरी पाई जिसमें वह पति से ज्यादा कमाने लगी. महिला अक्सर अपने बच्चों और पति के लिए काम करने पर खुशी जाहिर करती थी.
नौकरी छोड़ने पर बिगड़ी बात
सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन परेशानी तब शुरू हुई जब पति की मां और महिला की सास बीमार पड़ गई. पोस्ट के मुताबिक, पति और उसके परिवार ने महिला से नौकरी छोड़ने की बात कही और सास की देखभाल करने की डिमांड रख दी. महिला ने अपनी जॉब छोड़ने से मना करते हुए कहा कि वह घर और सास का ख्याल रख सकती है. अगर पति चाहे तो ब्रेक ले सकते हैं. जानकारी के अनुसार, महिला ने घर के काम में मदद के तौर पर अपनी मां को बुलाने का सजेसन दिया.
परिवार का विरोध
पोस्ट में दावा किया गया कि सास को बहू की मां का घर पर रहना पसंद नहीं था. क्योंकि, यह उसके बेटे का घर है, जबकि प्रॉपर्टी पर पति-पत्नी दोनों का मालिकाना हक था. कथित तौर पर पति और सास का मानना था कि ऐसी कंडीशन में नौकरी छोड़ना महिला का कर्तव्य है. पोस्ट में दावा किया गया कि जब महिला नहीं मानी तो उस पर भावनात्मक दबाव और उत्पीड़न बढ़ गया. उसे कई तरह से इमोशनली परेशान किया जाने लगा.
तलाक और इंटरनेट की प्रतिक्रिया
आखिरकार महिला परेशान होकर बच्चों के साथ मायके चली गई. इसके बाद कथित तौर पर पति ने कानूनी नोटिस पत्नी को भेज दिया. नोटिस मिलने के बाद महिला ने तलाक की प्रोसेस को शुरू किया. इस पर सोशल मीडिया पोस्ट में महिला की मेहनत, प्यार, काम और आजादी से जीने की बात पर बहस छिड़ गई. ज्यादातर यूजर्स ने महिला के फैसले का सपोर्ट करते हुए कहा कि महिलाओं को शादी के बाद अपनी आर्थिक आज़ादी नहीं छोड़नी चाहिए.