संबंधित खबरें
हैलो, मैं अमित शाह का बेटा बोल रहा हूं, मंत्री पद दिलाने के नाम पर भाजपा विधायकों से किसने मांगे करोड़ों? पूरा मामला जान पुलिस का ठनका माथा
CM के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे झुग्गी झोपड़ी के लोग, BJP के 'मास्टर स्ट्रोक' से चारों खाने चित हुई AAP, केजरीवाल को दिन में ही दिख गए तारे
Delhi New CM: शपथ ग्रहण से ठीक पहले दिल्ली CM का नाम हुआ लीक, BJP के इस फैसले को देख हैरत में पड़ जाएंगे आप
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जान लीजिए आपके शहर में क्या है रेट?
Aaj Ka Mausam: फरवरी माह में ही गर्मी से छूट रहे पसीने, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?
हिंदू लड़कियों का रेप, जबरन धर्मांतरण कर दी कलमा पढ़ने की ट्रेनिंग, लेकिन यहां भी नहीं रुकी हैवानियत…
Ratan Tata Died ( रतन टाटा का हुआ निधन)
India News (इंडिया न्यूज), Ratan Tata Died: सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है।हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, वे 86 साल के थे ।देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को तबीयत ख़राब होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां थीं। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग काफी लंबे समय से जा रही थी। रतन टाटा के लिए कोई भी इंसान अपने दिल में रत्तीभर भी कोई दुश्मनी नहीं रखता था। टाटा समूह ने रतन टाटा के उनके निधन की पुष्टि कर दी है ।
टाटा समूह ने रतन टाटा के निधन पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने न सिर्फ टाटा समूह को बल्कि देश को भी आगे बढ़ाया है। रतन टाटा के निधन की जानकारी सबसे पहले हर्ष गोयनका ने दी थी।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा था कि, रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की मिसाल थे। उन्होंने बिजनेस और उससे अलग भी दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी स्मृतियों में सदैव ऊंचे रहेंगे।
— Tata Group (@TataCompanies) October 9, 2024
रतन टाटा का भारत के कारोबारी जगत में काफी अहम योगदान माना जाता है। उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं। हम आपको बताते चलें कि, रतन टाटा का जन्म 28 सितंबर 1937 को हुआ था। उन्हें एक अरबपति होने के साथ ही एक सहदृय, सरल और नेक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है। उनसे जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जो बताते हैं कि उन्होंने बहुत से लोगों की मदद की। साथ ही देश की तरक्की में भी रतन टाटा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
‘बहन को बीवी नहीं…, दुनिया के इस देश में लगने वाला है इस पर प्रतिबंध, वजह जान हिल जाएंगे आप
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.