होम / Shiv Shakti: अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग साइट के नाम को दी मान्यता, 'शिव शक्ति' से जाना जाएगा ऐतिहासिक जगह

Shiv Shakti: अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग साइट के नाम को दी मान्यता, 'शिव शक्ति' से जाना जाएगा ऐतिहासिक जगह

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 24, 2024, 6:33 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Shiv Shakti: साल 2023 भारत के लोगों के लिए काफी खास रहा। इस साल में चंद्रयान 3 के लैंडर ने सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग कर ली थी। जिसके बाद 26 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडिंग साइट का नाम शिव शक्ति बताया था। अब इस उपलब्धा के छह महीने बाद, खगोलीय पिंडों के नामकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है।

  • लैंडिंग साइट का नाम शिव शक्ति
  • आईएयू ने ‘स्टेटियो शिव शक्ति’ नाम को मंजूरी दी

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने दी मान्यता

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (आईएयू) के ग्रह प्रणाली नामकरण कार्य समूह ने चंद्रयान के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट के लिए ‘स्टेटियो शिव शक्ति’ नाम को मंजूरी दे दी। आईएयू के ग्रहों के नामकरण का गजेटियर ने इसे भारतीय पौराणिक कथाओं से एक मिश्रित शब्द के रूप में वर्णित किया है। जो प्रकृति के पुल्लिंग (“शिव”) और स्त्री (“शक्ति”) द्वंद्व का प्रतिनिधित्व करता है। पीएम मोदी ने लैंडिंग साइट का नाम देते हुए कहा था कि “शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प है। शक्ति हमें उन संकल्पों को पूरा करने की शक्ति देती है।”

ये भी पढ़े:- रक्षा मंत्री ने देश की सेना के साथ मनाई होली, लद्दाख को बताया शौर्य की राजधानी

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि 

बता दें भारत का तीसरा चंद्र मिशन, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ था। जिसके लगभग एक महीने बाद, 23 अगस्त को विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतर गया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश और चंद्रमा पर नियंत्रित लैंडिंग हासिल करने वाला चौथा देश बना दिया। चंद्रमा की सतह पर 10 दिनों की खोज के बाद, लैंडर और रोवर दोनों स्लीप मोड में चले गए। इस बीच, प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर से अलग होने के बाद चंद्र कक्षा में रहता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepfake videos: रूसी महिलाएं क्यों करना चाहती हैं चीनी पुरुषों से शादी? वजह जान हो जाएंगे हैरान- Indianews
Summer Season में तपती धूप से प्रोटेक्ट करते हैं इन रंगों के कपड़े, अपने वॉडरोब में जरूर करें शामिल -Indianews
Sushil Modi Dies: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित -India News
Twinkle Khanna ने आरव को जन्म देने के बाद अपने परिवर्तन के बारे में किया खुलासा, Akshay Kumar संग पेरेंटिंग की चुनौतियों को किया याद -Indianews
PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी के काशी रोड शो से कितना होगा चुनाव पर असर, जानें जनता की राय-Indianews
गर्मियों की छुट्टियों में मौज-मस्ती और चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR के यह शानदार वाटर पार्क्स -Indianews
अक्षय कुमार के साथ Jolly LLB 3 की शूटिंग के बीच अजमेर शरीफ पहुंची Huma Qureshi, दरगाह से शेयर की तस्वीरें -Indianews
ADVERTISEMENT