सबसे पहले सनराइरजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के पहले कुछ मैचों से बाहर रहेंगे. उनकी जगह टीम की कप्तानी ईशान किशन को दी गई है. इसके अलावा दिल्ली के गेंदबाज मिचेल स्टार्क और आरसीबी के जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. उनकी फिटनेस पर अभी सवाल हैं इसलिए वह शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगे. ये तीनों खिलाड़ी दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं लेकिन उनकी टीमों के लिए अब टेंशन पैदा हो गई है.
नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर
इसके अलावा एक और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस के भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है. उनकी गैरमौजूदगी से टीमों के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर काफी असर पड़ेगा. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह इस साल खेलने वाले थे. इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का सबसे ज्यादा असर डेथ ओवरों में देखने को मिल सकता है, जहां इन गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम होती है. आईपीएल में अक्सर मैच आखिरी ओवरों में ही तय होते हैं, और ऐसे में अनुभवी गेंदबाजों की कमी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.