Live
Search
Home > देश > IRCTC ने लॉन्च की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन मंगवा सकते हैं खाना, जानें- बुकिंग का पूरा तरीका

IRCTC ने लॉन्च की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन मंगवा सकते हैं खाना, जानें- बुकिंग का पूरा तरीका

IRCTC Launches E-Pantry: आईआरसीटीसी की ओर से ई-पैंट्री सेवा को प्रारंभ में भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22503/04) पर प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था और वर्तमान में इसे 25 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध कराया जा रहा है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: February 9, 2026 19:28:42 IST

Mobile Ads 1x1

IRCTC Launches E-Pantry Service: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने हाल ही में ऐसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिए ई-पैंट्री भोजन बुकिंग सुविधा शुरू की है, जिनमें भोजन टिकट के किराए में शामिल नहीं होता है. ई-पैंट्री एक डिजिटल समाधान है, जिसके माध्यम से पैंट्री वाली चुनिंदा ट्रेनों में भोजन पहले से बुक किया जा सकता है. मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पैंट्री सेवा शुरू होने से यात्री अब अपने भोजन की अग्रिम बुकिंग करके सुगम यात्रा कर सकते हैं.

आईआरसीटीसी के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म (www.irctc.co.in) में एकीकृत इस सुविधा से कन्‍फर्म, आरएसी या आंशिक रूप से कन्‍फर्म टिकट वाले यात्रियों को मानक भोजन और रेल नीर का पहले ही आदेश दे दिया जा सकता है, जिसे पैंट्री कार के कर्मचारी सीधे उनकी सीटों पर पहुंचाते हैं.

ई-पैंट्री सेवा की पूरी प्रक्रिया

1.    बुकिंग: यात्री आईआरसीटीसी  वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर बुकिंग प्रक्रिया के दौरान, कंफर्मेशन पृष्ठ या बुक्‍ड टिकट हिस्‍ट्री सेक्‍शन से ई-पैंट्री भोजन विकल्प चुन सकते हैं.

2.    कंफर्मेशन: बुकिंग के बाद, यात्रियों को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से एक कंफर्मेशन संदेश और मील वेरिफिकेशन कोड (MVC) प्राप्त होता है.

3.    भोजन वितरण: यात्रा के दिन, यात्री एमवीसी विक्रेता के साथ साझा करते हैं, जो पहले से ऑर्डर किया गया भोजन सीधे उनकी सीट पर पहुंचाता है.

ई-पैंट्री सेवा की प्रमुख विशेषताएं

  • डिजिटल मील बुकिंग: यात्री आसानी से ऑनलाइन स्टैंडर्ड मील या रेल नीर बुक कर सकते हैं, जिससे यात्रा के दौरान भोजन की डिलीवरी सुनिश्चित हो जाती है.
  • कैशलेस भुगतान: डिजिटल भुगतान विधियों के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है, जिससे यात्रा के दौरान नकद लेनदेन की जरूरत नहीं रहती है.
  • सत्यापित डिलीवरी: भोजन सही यात्री तक पहुँचाया गया है, इसकी पुष्टि के लिए मील वेरिफिकेशन कोड (एमवीसी) का उपयोग किया जाता है.
  • पारदर्शिता और ट्रैक करने की सुविधा: सभी भोजन ऑर्डर डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से प्रबंधित किए जाते हैं, जिससे अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और कर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित होता है.
  • डिलीवरी न होने पर रिफंड: यदि बुकिंग के अनुसार भोजन डिलीवर नहीं किया जाता है, तो यात्रियों को रिफंड का अधिकार है. कैंसलेशन और रिफंड की जानकारी ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से दी जाएगी.

ई-पैंट्री सेवा को प्रारंभ में भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22503/04) पर प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था और वर्तमान में इसे 25 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध कराया जा रहा है.

बता दें कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), रेल मंत्रालय, भारत सरकार का एक नवरत्न उपक्रम, भारतीय रेल की हॉस्पिटैलिटी और यात्रा सेवाओं की प्रमुख इकाई है. यात्रियों को बेहतर खानपान अनुभव प्रदान करना और रेल-आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना आईआरसीटीसी की प्राथमिकताओं में शामिल है.

MORE NEWS

Home > देश > IRCTC ने लॉन्च की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन मंगवा सकते हैं खाना, जानें- बुकिंग का पूरा तरीका

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: February 9, 2026 19:28:42 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS