Live
Search
Home > देश > वॉशिंगटन पोस्ट की नौकरी में छंटनी के शिकार हुए ईशान थरूर, कौन हैं शशि थरूर के बेटे ईशान

वॉशिंगटन पोस्ट की नौकरी में छंटनी के शिकार हुए ईशान थरूर, कौन हैं शशि थरूर के बेटे ईशान

वॉशिंगटन पोस्ट में बड़ी छंटनी में शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. 12 साल के शानदार सफर का अचानक अंत, देखें क्या कहते हैं ईशान थरूर

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-05 08:58:51

Mobile Ads 1x1
अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर देखने को मिली है. और इस छंटनी की चपेट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और जाने-माने पत्रकार ईशान थरूर भी शामिल हैं. नौकरी गवाने के बाद ईशान थरूर ने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
वॉशिंगटन पोस्ट के इस छंटनी से स्पोर्ट्स डेस्क और इंटरनेशनल डेस्क दोनों ज्यादा प्रभावित हुए हैं. एक तरफ स्पोर्ट्स डेस्क को पूरी तरह बंद कर दिया है तो दूसरी तरफ इंटरनेशनल रिपोर्टिंग को भी कम कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस कंपनी का एक तिहाई हिस्सा इस छटनी की चपेट में आ चुका है.

ईशान के 12 साल का शानदार सफर

वॉशिंगटन पोस्ट के वरिष्ठ पत्रकार और शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर को भी अपने नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. ईशान थरूर ने खाली न्यूज रूम का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए, इसे एक बुरा दिन करार दिया है.
आगे उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन पोस्ट के साथ काम करते हुए, उनके 12 साल का सफर शानदार रहा है. और ‘वर्ल्डव्यू’ कॉलम जरिए लाखों पाठकों से जुड़ना उनके लिए गर्व कि बात थी.



कौन हैं ईशान थरूर?

ईशान थरूर अंतरराष्ट्रीय मामलों पर अपनी खास पकड़ और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जाने जाते हैं. वो अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक स्थापित जानेमाने पत्रकार हैं. उनका जन्म 1984 में सिंगापुर में हुआ था, जब शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे. ईशान जुड़वां भाई हैं. जिनका नाम कनिष्क थरूर है. 

येल यूनिवर्सिटी से पूरी की पढ़ाई

ईशान थरूर ने येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री विषय में पढ़ाई की और ‘सडलर फेलोशिप’ हासिल की. ईशान थरूर ने 2006 में टाइम मैगजीन जॉइन की, जो उनके करियर का शुरुआती दौर था. यहां उन्होंने खूब उपलब्धियां हांसिल की. उसके बाद 2014 में उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट जॉइन की.

ईशान के वो पल जिनसे सुर्खियां बटोरी

वॉशिंगटन डीसी में एक सार्वजनिक संवाद किया जा रहा था, जहां उनके पिता शशि थरूर ऑपरेशन सिंदूर में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. 

MORE NEWS