होम / XPoSat Mission: इसरो के लिए खास रहने वाला है साल 2024, इस दिन लांच होगी पहला ध्रुवीय मिशन

XPoSat Mission: इसरो के लिए खास रहने वाला है साल 2024, इस दिन लांच होगी पहला ध्रुवीय मिशन

Rajesh kumar • LAST UPDATED : December 30, 2023, 7:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), XPoSat Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए वर्ष 2023 एक शानदार वर्ष था। इसरो ने साल 2023 में चंद्र मिशन से लेकर सूर्य मिशन की ओर कदम बढ़ाया और सफलता हासिल की। इसी तरह साल 2024 भी इसरो के नाम रहने वाला है और इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2024 से हो रही है।

1 जनवरी को XPoSat होगी लॉन्च

इसरो 1 जनवरी (सोमवार) को PSLV XPoSat और 10 और पेलोड लॉन्च करेगा। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9।10 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन इसरो के लिए बेहद अहम है। आपको बता दें कि यह मिशन अंतरिक्ष-आधारित ध्रुवीकरण माप में अनुसंधान करने के लिए इसरो का पहला समर्पित वैज्ञानिक उपग्रह है।

क्या है XPoSat मिशन?

इसरो के अनुसार, “XPoSat चरम स्थितियों में चमकीले खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिशीलता का अध्ययन करेगा। इसे विषम परिस्थितियों में चमकीले खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिशीलता का अध्ययन करने वाला भारत का पहला और दुनिया का एकमात्र ध्रुवीय मिशन माना जाता है। ऐसा दूसरा मिशन नासा का इमेजिंग एक्स-रे पोलारिमेट्री एक्सप्लोरर (IXPE) है जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT