होम / India-Maldives relations: भारत-मालदीव संबंधों पर हुई बातचीच, युगांडा में आज से शुरू होगी गुटनिरपेक्ष देशों की बैठक

India-Maldives relations: भारत-मालदीव संबंधों पर हुई बातचीच, युगांडा में आज से शुरू होगी गुटनिरपेक्ष देशों की बैठक

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 19, 2024, 7:04 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), India-Maldives relations: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युगांडा की राजधानी कंपाला में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-मालदीव संबंधों पर खुलकर चर्चा हुई। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर इस बैठक की जानकारी दी है।

भारतीय सैनिकों की वापसी पर भी हुई चर्चा

माना जा रहा है कि इस दौरान मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी पर भी चर्चा हुई। फिलहाल भारत और मालदीव के रिश्तों में भारतीय सैनिकों की वापसी का मुद्दा सबसे अहम है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के लिए 15 मार्च तक अपने सैनिकों को वापस बुलाने की समय सीमा तय की है। जयशंकर ने एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के साथ भारत-मालदीव संबंधों पर खुलकर बातचीत की। गुटनिरपेक्ष देशों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

आज से होगी गुटनिरपेक्ष देशों की बैठक

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार से कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जयशंकर की युगांडा और नाइजीरिया यात्रा की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत समूह के अग्रणी और संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सिद्धांतों और मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

120 से अधिक विकासशील देश होंगे शामिल

मंत्रालय ने कहा कि युगांडा के नेतृत्व में यह सम्मेलन 120 से अधिक विकासशील देशों को महत्वपूर्ण ऐतिहासिक महत्व के एक मंच पर एक साथ लाता है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 21 और 22 जनवरी को कंपाला में होने वाले तीसरे जी-77 दक्षिण शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT