Live
Search
Home > देश > पीछे से आकर कनपटी पर तान दी बंदूक, जम्मू कश्मीर के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से 2 पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 कैदी हुए फरार

पीछे से आकर कनपटी पर तान दी बंदूक, जम्मू कश्मीर के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से 2 पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 कैदी हुए फरार

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर से इस वक्त की बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जिसमें जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए. जिसमें से 2 पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-16 21:16:59

Mobile Ads 1x1

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में सोमवार की शाम हड़कंप मच गया. जब एक जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए. फरार होने वाले इन कैदियों में दो की पहचान पाकिस्तानी नागरिक अहसान अनवर और मोहम्मद सनाउल्लाह के रूप में हुई और तीसरा भगोड़ा आर.एस. पुरा का ही स्थानीय निवासी करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा है. यह पूरी वारदात शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट की है.

इस पूरे मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह इन कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की और उन पर हमला बोलकर भागने में सफल रहे. सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पुलिस इन तीनों खतरनाक भगोड़ों की तलाश में जगह-जगह सघन छापेमारी कर रही है.

अधिकारियों ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर अधिकारियों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के एक जुवेनाइल ऑब्ज़र्वेशन होम से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन कैदी ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद भाग गए. सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब 5.05 बजे जानकारी मिली कि कैदियों ने जम्मू के आर.एस. पुरा में मौजूद जेल में तैनात गार्ड्स पर हमला किया और कस्टडी से भाग गए.

इस घटना में दो पुलिसवाले, SPO विनय कुमार और हेड कांस्टेबल परवीन कुमार घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया.

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई का बड़ा फैसला, अब कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी, जानें- नया नियम

पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि दोनों पाकिस्तानी लड़के गलती से भारत में आ गए थे और उनका मिलिटेंसी से कोई लेना-देना नहीं था. पुलिस ने नाबालिगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

पहलगाम हमले के साए से बाहर कश्मीर, बंद पड़े 14 पर्यटन स्थल दोबारा खुलेंगे; मनोज सिन्हा ने दिया निर्देश

MORE NEWS

Home > देश > पीछे से आकर कनपटी पर तान दी बंदूक, जम्मू कश्मीर के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से 2 पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 कैदी हुए फरार

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-16 21:16:59

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS