Bihar Politics : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।’
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
मुख्यमंत्री आवास के बाहर समर्थकों की भीड़
मुख्यमंत्री आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई. मंगलवार से ही नीतीश कुमार के ठिकाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन बुधवार शाम को ये अटकलें और तेज़ हो गईं. जैसे ही यह खबर आई, नीतीश के समर्थक मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा होने लगे. इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई. नीतीश के समर्थकों ने नारे लगाए. नारों और समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए नीतीश ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई यहां मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है-जदयू कार्यकर्ता
राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे जदयू कार्यकर्ता ने कहा, “ये दुखद है. जो नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते रहे. बिहार की जनता उन्हें अपना परिवार मानती है. नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई यहां मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है. हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहें.”
#WATCH | पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे जदयू कार्यकर्ता ने कहा, “ये दुखद है। जो नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते रहे… बिहार की जनता उन्हें अपना परिवार… https://t.co/X03MmQvN4M pic.twitter.com/7OISJNcWbU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026