Rajrappa Temple Viral Video: झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजरप्पा मंदिर में उस समय हंगामा की स्थिति बन गई जब पूजा-अर्चना करने पहुंचे एक युवक के साथ प्रशासनिक कर्मियों द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया. घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहराई से फैल गया.
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि युवक छिन्नमस्ता के दरबार में पूजा करने पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके प्रशासनिक कर्मियों से विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद कर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की.
रामगढ़: झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजरप्पा मंदिर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब पूजा-अर्चना करने पहुंचे एक युवक के साथ प्रशासनिक कर्मियों द्वारा कथित रूप से बार-बार मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। pic.twitter.com/DMciS6Xnnv
— Divyanshi Singh (@DivyanshiS8913) March 9, 2026
दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग
घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है. श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के स्थल पर इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी-स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। फिलहाल मामले को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।