होम / Jupiter Will Transit In Own Sign Pisces : 13 अप्रैल को स्वराशि मीन में गोचर करेंगे बृहस्पति, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव?

Jupiter Will Transit In Own Sign Pisces : 13 अप्रैल को स्वराशि मीन में गोचर करेंगे बृहस्पति, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव?

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 7, 2022, 9:00 pm IST
  • 12 साल बाद आ रहे स्वयं की राशि मीन में गुरु
  • देवगुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को करेंगे राशि परिवर्तन

इंडिया न्यूज, डा. अनीष व्यास।
Jupiter Will Transit In Own Sign Pisces : इस महीने देवगुरु बृहस्पति 12 सालों के बाद स्वराशि यानी मीन में गोचर करनेवाले हैं। स्वराशि में होने की वजह से गुरु बलवान होंगे और इसलिए उनका गोचर मीन के अलावा भी कई राशियों के लिए शुभ फल प्रदान करेगा। ऐसे में गुरु जिन-जिन भावों पर अपनी दृष्टि डालेंगे, उन भावों में शुभ फलों की वृद्धि होगी।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 13 अप्रैल को बृहस्पति को दोपहर 3:45 मिनट पर गोचर करते हुए अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति पिछले दो वर्षों से शनि की राशियों में होने के कारण बहुत फलदायी नहीं थे। सभी नौ ग्रहों में, बृहस्पति को सबसे शुभ माना जाता है और बृहस्पति की कृपा के बिना जातकों को कोई भी शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में गुरु के स्वराशि में आने के बाद उनके शुभ फलों में जबरदस्त वृद्धि होगी। गुरू ग्रह धनु व मीन राशि के स्वामी है।

देवगुरू बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। गुरू 13 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन गुरू अपनी स्वयं की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।

गुरु का मीन राशि में गोचर Jupiter Will Transit In Own Sign Pisces

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते है फिर उसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस वर्ष गुरु 13 अप्रैल 13 अप्रैल को दोपहर 3:45 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि गुरु की स्वराशि है। इस राशि में गुरु बहुत अच्छे और शुभ परिणाम देते हैं।

गुरु के किसी एक राशि में करीब 13 महीने तक रहने के कारण मीन राशि में दोबारा लगभग 12 वर्षों बाद वापसी हो रही है। देवगुरु बृहस्पति साल 2022 के शुरूआत से ही कुंभ राशि में मौजूद है। फरवरी 2022 में गुरु शनि की राशि कुंभ में अस्त हो गए थे। फिर इसके बाद 20 मार्च 2022 को गुरु का उदय हुआ था। Jupiter Will Transit In Own Sign Pisces

अब इसके बाद 13 अप्रैल 2022 को गुरु स्वयं की राशि में मीन राशि में आ जाएंगे। गुरु के 12 वर्षों बाद स्वयं की राशि मीन में गोचर करने के बाद 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में ही वक्री हो जाएंगे। साल के अंत में यानी 24 नवंबर 2022 को गुरु मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

बृहस्पति के राशि बदलने के कारण क्या पड़ेगा प्रभाव Jupiter Will Transit In Own Sign Pisces

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि बृहस्पति के राशि बदलने के कारण लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार करने वाले लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ सुखद संकेत भी मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े कुछ लोगों को जनता का सहयोग मिल सकता है।

बुद्धि और ज्ञान बढ़ेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां भी कम हो सकती है। जॉब-बिजनेस और अन्य कई मामलों में निष्पक्ष फैसले भी होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक स्थितियों में भी अनचाहे बदलाव हो सकते हैं।

कैसे करें गुरु के उपाय 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि जल में हल्दी डालकर स्नान करें। मस्तक पर हल्दी और केसर का टीका लगाएं। गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें। पीले वस्त्र, फल, चना, गुड़ चने की दाल आदि का दान करें। साथ ही ही अपने से ज्येष्ठ और गुरुजनों का सम्मान करें। गाय का पूजन कर उसे आटा की लोई खिलाएं। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। हर गुरुवार शाम एक दीपक जलाकर पीपल के पास रखने से लाभ होगा।

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं गुरु के मीन राशि में
गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव। Jupiter Will Transit In Own Sign Pisces

मेष राशि

पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आपके लिए यह समय अनुकूल है। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। यह समय नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल है। कार्यशैली में सुधार होगा।

मिथुन राशि

रोजगार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। चिकित्सा कानून और खाद्यय से जुड़े रोजगार से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल है। करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे। नौकरी.पेशा वालों को कार्यस्थल पर मान.सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि

आपके बेहद अनुकूल साबित होगी। कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना होगी। ऐसे में यह भी संभव है किए आपके वेतन में बढ़ोत्तरी हो जाए। इसके अलावा बिजनेस करने वालों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार और दैनिक कार्यों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपको उन्नति के कई रास्ते मिलेंगे। गोचर के दौरान वैवाहिक जीवन में किसी अन्य की दखल अंदाजी से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आपको इसे लेकर सावधान रहना होगा।

कन्या राशि

गुरु का गोचर आपको लाभकारी होगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। कुंवारे लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में पति के साथ मजबूत रिश्ता होगा।

तुला राशि

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

आर्थिक स्थित अच्छी होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। परिवार में खुशहाली रहेगी।

धनु राशि

आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि

आपको मेहनत कराएगा। खर्चे जरूरत से ज्यादा रहेंगे। भाई बहनों की मदद मिलेगी।

कुंभ राशि

यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंग। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

मीन राशि

आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको मेहनत की अनुरूप सफलता मिलेगी। व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में वृद्धि होगी।

Read More : When Is Hanuman Janmotsav In 2022 : 16 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Read Also : Ram Navami 2022 : रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी रामनवमी

Read More : Durgashtami 2022 : 9 अप्रैल को मनाई जाएगी दुर्गाष्टमी, दिनभर में कभी भी कर सकते हैं महापूजा

Read Also : Mata Bala Sundari Mandir Mulana : 36 किलो चांदी से बने दरबार में माता बाला सुंदरी की दिव्य पिंडी को किया सुशोभित

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Keyboard security issue: इन मोबाइल के यूज़र्स हो जाएं सावधान! आपके साथ ऐसे हो सकता है फ्रॉड- Indianews
CBI Recruitment 2024: बिना परीक्षा दिये सीबीआई में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बस ये चाहिए योग्यता- Indianews
NIA Recruitment 2024: NIA में बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, जल्द करें आवेदन, मिलेगी ये शानदार सैलरी- Indianews
India-China Talks: ‘भारत कभी नहीं झुकेगा’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन को सीमा वार्ता पर दो टूक जवाब -India News
Bike: क्यों महंगी बाइकों में भी नहीं मिल रही जरूरी चीज, जानें इसके पीछे की वजह- Indianews
Mileage Cars: इन 5 पेट्रोल गाड़ियों का माइलेज है इतना तगड़ा, CNG कारों को भूल जाएंगे- Indianews
Muslim Population: ‘मुस्लिम सबसे अधिक कंडोम का…’, पीएम मोदी के ‘ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार -India News
ADVERTISEMENT