होम / Kanhaiya Kumar: न्याय यात्रा में संबोधन के दौरान छिना गया कन्हैया कुमार का माइक, जानें क्या है मामला

Kanhaiya Kumar: न्याय यात्रा में संबोधन के दौरान छिना गया कन्हैया कुमार का माइक, जानें क्या है मामला

Mudit Goswami • LAST UPDATED : February 18, 2024, 1:35 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Kanhaiya Kumar: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ एक अजीब वाक्या देखने को मिला। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनका माइक छीनने की घटना सामने आई। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के औरंगाबाद का है। जिस वक्त कन्हैया कुमार के साथ ये घटना घटी उस वक्त मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- Manish Tewari News: BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच आई कांग्रेस नेता मनीष तिवारी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वायरल वीडिया में क्या देखा

वायरल वीडियो के मुताबिक, कन्हैया कुमार मंच पर खड़े होकर इंडिया अलायंस जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्होंने जैसे ही नारे लगाने शुरू किए तभी एक शख्स उनके पास आया और उनसे माइक छोड़ने को कहा। बताया जा रहा है कि उन्हें माइक से हटाने वाले स्थानीय एमएलसी समीर सिंह हैं।

वहीं इसके बाद कन्हैया कुमार ने सबसे पहले तीखे लहजे में समीर सिंह का विरोध किया। हालांकि, इसके बाद वह अपनी सीट पर जाकर चुपचाप बैठ गए। उनके जाने के बाद समीर सिंह ने मंच संचालन शुरू किया। बोलते-बोलते उन्होंने एक बार कन्हैया की तरफ देखा और फिर आगे की सभा का संचालन करने लगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता के चेहरे पर हमेशा मुस्कान- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के मन में प्यार की दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी तनाव या परेशानी हो कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी क्रोधित नहीं होता। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता हमेशा नाराज रहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। इसी नफरत को खत्म करने के लिए उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है।

ये भी पढ़ें:- मौत के मुँह से बाहर निकली Rashmika Mandanna, इस…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.