Live
Search
Home > देश > बेंगलुुरु में दर्दनाक हादसा! 17 साल के लड़के ने 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाई कार; 7 लोगों की चली गई जान

बेंगलुुरु में दर्दनाक हादसा! 17 साल के लड़के ने 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाई कार; 7 लोगों की चली गई जान

बेंगलुरु सड़क हादसा: कर्नाटक के बेंगलुरु से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह तेज रफ्तार की वजह से 7 लोगों की जान चली गई.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-14 16:50:42

Mobile Ads 1x1

Begnaluru Accident News: बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह तेज रफ्तान की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. 150-160 kmph की रफ्तार से चल रही एक SUV ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर एक ट्रक से टकरा गई. कुछ ही मिनटों में सड़क पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. जानकारी सामने आ रही है कि इस हादसे में 6 छात्र समेत 7 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से कार चला रहा किशोर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से हादसा हुआ.

यह हादसा सुबह 4:15 से 4:30 बजे के बीच होसकोटे तालुक के कंबलीपुरा गेट के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक, 17 साल का अयान SUV 700 को होसकोटे से देवनहल्ली चला रहा था.

गाड़ी की स्पीड क्या थी?

बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड 150-160 kmph थी, जबकि सड़क पर लिमिट 100 kmph है. तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी ने पहले बाइक सवार गगन को टक्कर मारी और फिर पीछे से ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गगन (26) की मौके पर ही मौत हो गई. SUV में सवार 6 छात्रों की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान अहराम शरीफ (16), अश्विन नायर (17), एथन जॉर्ज (17), अयान अली (17), भारत (17) और मोहम्मद फरहान शेख (18) के तौर पर हुई है. एक पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, SUV इतनी बुरी तरह डैमेज हो गई थी कि उसे पहचानना मुश्किल था.

आखिर क्यों बीजेपी विधायक के कार्यालय में मचा हड़कंप? क्या पुलिस सच्चाई से उठा पाएगी पर्दा

टक्कर की वजह से ट्रक का पिछला हिस्सा फटा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा फट गया, जिससे वह सड़क से उतरकर सर्विस रोड पर पलट गया. ट्रक ड्राइवर बालासुब्रमण्यम (32) घायल हो गए लेकिन बच गए.एक्सीडेंट के करीब 15 मिनट बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट जा रही एक ब्रेजा कार टूटे हुए ट्रक से टकरा गई. कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं. ड्राइवर ने पुलिस को इन्फॉर्म किया.

बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर बेंगलुरु रूरल के पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत एमवी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद SUV क्रैश बैरियर से टकराकर करीब 150 मीटर तक फिसली और फिर रुक गई. जानकारी सामने आ रही है कि मरने वाले छात्र अलग-अलग स्कूल और कॉलेज में पढ़ते थे. कुछ पीयू कॉलेज के स्टूडेंट्स थे, जबकि कुछ 10वीं कक्षा में थे.

गगन एक वेयरहाउस में सुपरवाइज़र का काम करता था. सड़क पर सीसीटीवी और स्पीड रडार लगे हैं, लेकिन एक्सीडेंट की साफ फुटेज तुरंत नहीं मिल पाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच से पता चला है कि एक्सीडेंट की मुख्य वजह तेज रफ्तार है.

नदी के अंदर चलेगी ट्रेन, ऊपर दौड़ेगी कार! 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में, जानें भारत के पहले ट्विन-ट्यूब टनल के बारे में

MORE NEWS

Home > देश > बेंगलुुरु में दर्दनाक हादसा! 17 साल के लड़के ने 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाई कार; 7 लोगों की चली गई जान

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-14 16:50:42

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS