Live
Search
Home > देश > कर्नाटक में इंसानियत हुई शर्मसार! ससुराल वालों ने महिला को वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर, पीड़िता ने कर ली आत्महत्या

कर्नाटक में इंसानियत हुई शर्मसार! ससुराल वालों ने महिला को वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर, पीड़िता ने कर ली आत्महत्या

Karnataka News: कर्नाटक के बीदर जिले की ये घटना हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, 11 माह के बच्चे की मां अंजनाबाई शेखर पाटिल को उनके ससुराल वालों ने वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया. जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 9, 2026 21:51:27 IST

Mobile Ads 1x1

Karnataka Suicide Case: कर्नाटक के बीदर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला ये है कि कर्नाटक में 22 साल की एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के परिवार द्वारा परेशान और प्रताड़ित किए जाने और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली. कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी की रहने वाली अंजनाबाई शेखर पाटिल अपने पति के घर बसावकल्याण में मृत पाई गईं.

उन्होंने 2022 में शेखर पाटिल से शादी की थी, जिनका परिवार बसावकल्याण का रहने वाला था और इस जोड़े का एक 11 महीने का बच्चा था.

अपने ससुराल में पीड़िता ने की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, कथित आत्महत्या बसावकल्याण की ओम कॉलोनी में पाटिल के घर पर हुई. अंजनाबाई का शव घर के अंदर लटका हुआ मिला. उनके पिता विजयकुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ससुराल वालों द्वारा उन्हें रोजाना मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए भी मजबूर किया और घरेलू हिंसा की, जिससे उन्हें गंभीर मानसिक आघात पहुंचा.

IRCTC ने लॉन्च की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन मंगवा सकते हैं खाना, जानें- बुकिंग का पूरा तरीका

पीड़िता के पिता विजयकुमार ने क्या कहा?

पीड़िता के पिता विजयकुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर अवैध संबंधों से इन्कार करने पर हमला किया गया था. स्थानीय पुलिस ने अब शेखर पाटिल सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अन्य दो कथित तौर पर परिवार के सदस्य हैं. तीनों आरोपी हिरासत में हैं और मामले की जांच की जा रही है.

अजित पवार के निधन के बाद बारामती में पहला चुनाव, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में एनसीपी ने किया क्लीन स्वीप

Disclaimer :- अगर आपको मदद की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे ज़रूरत है, तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें.

हेल्पलाइन नंबर :-

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com

TISS iCall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

MORE NEWS

Home > देश > कर्नाटक में इंसानियत हुई शर्मसार! ससुराल वालों ने महिला को वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर, पीड़िता ने कर ली आत्महत्या

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 9, 2026 21:51:27 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS