होम / बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

India News Desk • LAST UPDATED : May 3, 2022, 1:29 pm IST

इंडिया न्यूज, कासगंज :

पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के निकट आज बड़ा हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हुई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना मंगलवार की है।

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां

जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार थी, जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित 6 की मौत हो गई। बोलेरो में 8 लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार लोगों को मामूली चोट आई है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.