India News (इंडिया न्यूज़), Katihar Police Firing, बिहार: बिहार के कटिहार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस की बीच झडप हो गई। इस झड़प के दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अब तक शख्स की मौत हो चुकी है। वहीं दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कटिहार SP ने बताया, “लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ की, इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 2 घायल हैं। DM मौके पर मौजूद हैं।”
बिहार: बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कटिहार में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
कटिहार SP ने बताया, "लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ की, इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 2 घायल हैं। DM मौके पर मौजूद हैं।" pic.twitter.com/PDZwkIxCCy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2023
जानकारी के मुताबिक, कटिहार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर मिली। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रुप से घयाल हो गए। घायलों को तत्काल रुप से नजदिकी अस्पताल लाया गया। वहीं स्थानिय लोगों की माने तो इस घटना में तीन लोग अपनी जान गवा चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वालों में बसल गांव के रहने वाले खुर्शीद आलम 34 वर्ष शामिल है। जिसके मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो गई है। वहीं ग्रामिणों की माने तो नियाज आलम उम्र 32 साल की भी मौत हुई है। उसके अलावा स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के खदेड़े जाने के क्रम में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि तीन मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि 3 बजे के करीब लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय पर हमला करने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका और इसके लिए पहले हवाई फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.