Live
Search
Home > देश > 22 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, दिल्ली से कैसे पहुचें Kedarnath Dham, जानें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

22 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, दिल्ली से कैसे पहुचें Kedarnath Dham, जानें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

कई बार जानकारी का अभाव होने के चलते श्रद्धालु केदारनाथ तक नहीं पहुंच पाते हैं. इस लेख के माध्यम से हम आपको केदारनाथ धाम पहुंचने की पूरी जानकारी देंगे साथ ही यात्रा के लिए पंजीकरण कराने का प्रोसेस भी बताएंगे.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-20 11:55:09

Mobile Ads 1x1

Kedarnath Dham Travel Guide: चार धाम में शामिल केदारनाथ की यात्रा करने के लिए लोग लंबे समय तक इंतजार करते हैं. केदारनाथ धाम का मंदिर 6 महीने बंद रहता है और साल में केवल 6 महीने के लिए ही खुलता है. श्रद्धालु मंदिर खुलने का इंतजार करते हैं, लेकिन अब आपका इंतजार खत्म हो रहा है क्योंकि 22 अप्रैल से मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे. जानकारी के मुताबिक 15 मार्च से मंदिर के रास्ते पर जमा बर्फ को हटाने का काम शुरु किया जाएगा. केदारनाथ की यात्रा आमतौर पर थोड़ी कठिन मानी जाती है.

कई बार जानकारी का अभाव होने के चलते श्रद्धालु केदारनाथ तक नहीं पहुंच पाते हैं. इस लेख के माध्यम से हम आपको केदारनाथ धाम पहुंचने की पूरी जानकारी देंगे साथ ही यात्रा के लिए पंजीकरण कराने का प्रोसेस भी बताएंगे. 

दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएं?

दिल्ली से केदारनाथ धाम जाने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. केदारनाथ पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले सोनप्रयाग और गौरीकुंड जाना है. इसके लिए आप दिल्ली से ऋषिकेश या हरिद्वार की बस पकडें. अब आपको यहां से सोनप्रयाग के लिए एक और बस बदलनी है, जो आपको सोनप्रयाग में छोड़ देगी. यहां से आप शेयरिंग टैक्सी करके गैरीकुंड पहुंच सकते हैं. जहां से यात्रा का आरंभ होता है. आप चाहें तो हरिद्वार होते हुए यहां अपने निजी वाहन से भी आ सकते हैं. अगर आप हवाई यात्रा करके केदारनाथ पहुंचना चाहते हैं तो दिल्लीसे देहराधून तक फ्लाइट से आ सकते हैं. इसके बाद टैक्सी या बस पकड़कर गौरीकुंड तक पहुंचें. 

जानें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया?

अगर आप केदारनाथ यात्रा सके लिए आना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ऐसे में आपको उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uttarakhandtourism.gov.in/ पर जाना है और नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि जैसी जानकारियां भरकर लॉगिन कर लेना है. वहां नया अकाउंट बनाकर लॉग इन करें और नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर तथा यात्रा की तारीख जैसी जानकारी भरें. फॉर्म भरने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा और whats’app या ईमेल के जरिए यात्रा पास मिलेगा. इस पास को लेकर आप यात्रा करने जा सकते हैं. 

MORE NEWS

Home > देश > 22 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, दिल्ली से कैसे पहुचें Kedarnath Dham, जानें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-20 11:55:09

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS