होम / Khaira Arrested: सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, जानें क्या कहा

Khaira Arrested: सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, जानें क्या कहा

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 28, 2023, 11:11 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Khaira Arrested: पंजाब पुलिस ने आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है। अब इसे लेकर पंजाब की राजनीति गलियारों में भी हलचल पैदा हो गई है। पंजाब काग्रेंस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस गिरफ्तारी के पीछे सत्तधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के हाथ होना की बात कही है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह ने कहा कि, “पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की हालिया गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है और मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की AAP पंजाब सरकार की चाल है।”

उनके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एएनआई से गिरफ्तारी पर कहा कि, “मैं इस गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। यह जंगल राज है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सुबह मुझे फोन किया और हमें खैरा के लिए लड़ने के लिए कहा है।अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि उनका परिवार है और उसके साथ कुछ भी हो सकता है।”

आज सुबह पंजाब पुलिस ने लिया एक्शन

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने आज सुबह ही चंडीगढ़ स्थित सुखपाल सिंह खैरा के आवास पर महिला पुलिस के साथ छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार,पंजाब की जलालाबाद पुलिस ने एनडीपीएस के एक पुराने मामले में खैरा की गिरफ्तारी की है। खैरा कांग्रेस के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और पंजाब के भोलाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

बता दें कि  सुखपाल खैरा पर जलालाबाद पुलिस ने ये एक्शन 2015 फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में लिया है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों के एक गिरोह से 1,800 ग्राम हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तान सिम कार्ड कबजे में  किए थे। पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता खैरा की गिरफ्तारी को इसी ड्रग्स मामले से जोड़ा है आरोप है कि वह अपने पर्सनल सेक्रेटरी के फोन से तस्करों से बात किया करते थे।

ये  भी पढे़- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

RCB vs DC: RCB ने दिल्ली को हरा, प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को रखा कायम -India News
JK Rowling: मशहूर लेखिका जेके राउलिंग ने की ट्रांसवुमन पर विवादित टिप्पणी, कहा- ‘किसी पुरुष को पुरुष कहना…’ – Indianews
Bigg Boss OTT 3: सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 3 को नहीं करेंगे होस्ट? इन दिग्गजों से किया जा रहा संपर्क- Indianews
PM Modi in Patna: पटना में पीएम मोदी का सुपरहिट रोड शो, तस्वीरों के जरिए देखिए पूरा माहौल- Indianews
Delhi Schools Summer Vacation: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा, जल्द ही बंद होंगे प्राइवेट स्कूल- Indianews
Shaheen Afridi: शाहीन अफरीदी ने हासिल किया यह रिकॉर्ड, पाकिस्तानी दिगज्जों की सूची में हुए शामिल -India News
Weekly Numerology Horoscope: अगले 7 दिनों तक इन मूलांक पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बनेंगे सभी बिगड़े काम
ADVERTISEMENT