Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे. फसलों से जुड़ी समस्याओं को डिस्कस करने के लिए एक्सपर्ट से मिलना पड़ता था, लेकिन अब किसान ई-मित्र एआई असिस्टेंट की मदद से हमारे किसान घर बैठे सारी जानकारियां ले सकते हैं. आखिर कैसे काम करता है ये किसान ई-मित्र एआई चैटबॉट, जानिए विस्तार से-

Written By: Kajal Jain
Last Updated: 2026-04-10 14:45:58

Mobile Ads 1x1

Kisan e-Mitra AI Chatbot: आज खेती में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने किसानों की मुश्किलों को आसान कर दिया है. सरकार ने तमाम ऐसी एप्लीकेशन और पोर्टल जारी किए हैं जो किसानों के समय की बचत करते ही है, उन्हें सही सुविधा भी देते हैं. क्योंकि अब किसान भी समय के साथ स्मार्ट हो रहे हैं, इसलिए सरकार ने भी किसानों को एआई से जोड़ने का रास्ता खोल दिया है. केंद्र सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए किसान-ई मित्र एआई चैटबॉट लॉन्च किया है, जो 24/7 किसानों के लिए उपलब्ध रहेगा. यहां जनिए किसान ई-मित्र चैटबॉट की विशेषताएं-

क्या है एआई चैटबॉट?

जैसे तमाम टेक कंपनियों ने लोगों की सुविधा के लिए वॉइस असिस्टेंट लॉन्च किए हैं. ये किसान ई-मित्र भी ठीक उसी तरह काम करता है. इसके जरिए किसान वॉइस कमांड देकर अपने सवाल पूछ सकते हैं. ये चैटबॉट लगभग सभी भाषाओं में किसानों के लिए उपलब्ध कराया गया है.

इससे किसानों की अधिकारियों पर निर्भरता कम होगी और अपनी परेशानियों का समाधान घर बैठे पाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे. इसके इस्तेमाल के लिए समय का कोई बंधन नहीं है. ये चैटबॉट दिन के 24 घंटे और हफ्ते के 7 दिन आपकी समस्या सुलझाएगा.

कौन-कौन सी जानकारी देगा किसान-ई मित्र?

केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किसान ई-मित्र चैट असिसेटेंट किसानों के शारिरिक और मानसिक श्रम को कम करने के लिए बनाया गया है.

  • इस एआई असिसटेंट के जरिए किसान घर बैठे अपनी पीएम किसान सम्मान निधि योजना और इसकी आगामी किस्तों की जानकारी ले सकेंगे.
  • किसान ई-मित्र पर फसल बीमा के इंश्योरेंस कराने की प्रोसेस और पात्रता भी जान सकते हैम.
  • कृषि लोन लेने की पूरी प्रक्रिया और इंस्टलमेंट की जानकारी भी यहां उपलब्ध होगी.
  • किसानों के अपने राज्य में कौन सी योजनाएं और सब्सिडी स्कीम हैं, ये जानकारी भी किसान ई-मित्र उपलब्ध कराएगा.

नहीं होगी भाषा की समस्या

जाहिर है कि भारत में कदम-कदम पर बोली बदलती है. सरकार ने इस बात का ध्यान रखते हुए किसान ई-मित्र चैटबॉट को 11 भाषाओं के सपोर्ट के साथ जारी किया है, जिसमें हिंदी, बंगाली, मलयाली, गुजराती, पंजाबी, तेलुगू, मराठी, उडिया, तमिल, कन्नड और अंग्रेजी भाषा शामिल है. अब किसान अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी सवाल पूछकर सटीक जानकारी ले सकते हैं.

MORE NEWS