Live TV
Search
Home > देश > Kisan Mitra Chhadi Kya Hai: सरकार ने किसानों के हाथों में पकड़ाई जादुई छड़ी, दूर से ही थर-थर कांपेगे सांप, जानें कैसे करता है काम?

Kisan Mitra Chhadi Kya Hai: सरकार ने किसानों के हाथों में पकड़ाई जादुई छड़ी, दूर से ही थर-थर कांपेगे सांप, जानें कैसे करता है काम?

Kisan Mitra Chhadi Kya Hai: वैसे तो हर किसी की नौकरी टफ होती है लेकिन किसानों का काम ज्यादा कठिन माना जाता है. कड़कड़ाती ठंड हो या मूसलाधार बारिश उन्हें खेत का ध्यान रखना ही पड़ता है. ऐसे में सांप-बिच्छू का भी काफी खतरा होता है. इस खतरे से बचने के लिए मार्केट में एक नया डिवाइस ‘किसान मित्र छड़ी’आया है. आइए जानते हैं कि कैसे काम करता है-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 13, 2026 15:41:42 IST

Mobile Ads 1x1

Kisan Mitra Chhadi Kya Hai: किसान की नौकरी ऐसी होती है जिसे हर तरफ नुकसान का खतरा होता है चाहे कड़कड़ाती ठंड हो या मूसलाधार बारिश. इन्हीं जोखिम में जिसका सबसे ज्यादा खतरा होता है वो है सांप और बिच्छू. अब इस समस्या का समाधान आ गया है और वो है  ‘किसान मित्र छड़ी’.  ये नया डिवाइस किसानों के लिए किसी सहायक उपकरण से कम नहीं है. ये न केवल उन्हें खतरनाक जीवों से सतर्क करता है, बल्कि रात के समय काम करने में भी मददगार साबित होता है.

 किसान मित्र छड़ी क्या है?

खेती के दौरान खेतों में सांपों का निकलना आम बात है, जो कई बार गंभीर हादसों का कारण बन जाता है. इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए भारतीय वैज्ञानिकों ने ‘किसान मित्र छड़ी’ विकसित की है. ये एक स्मार्ट डिवाइस है जो लगभग 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या अन्य विषैले जीवों का पता लगाने में सक्षम है. जैसे ही लोग इसका बटन दबाता है, ये संभावित खतरे का संकेत देने के लिए कंपन करने लगती है, जिससे किसान समय रहते सतर्क हो सकें.

कैसे काम करती है ये छड़ी?

इस छड़ी को जमीन पर टिकाकर जैसे ही एक्टिव किया जाता है, ये आसपास के क्षेत्र को स्कैन करना शुरू कर देती है. यदि इसके दायरे में कोई जहरीला जीव मौजूद होता है, तो ये तेज वाइब्रेशन के जरिए वॉर्निंग देती है. ये वाइब्रेशन किसान को तुरंत सावधान कर देता है, जिससे वो सेफ दूरी बना सकता है. इसके अलावा, इसमें सोलर पावर से चलने वाली टॉर्च भी लगी होती है, जो रात के समय साफ रोशनी प्रदान करती है और खेतों में काम करना आसान बनाती है.

 भारत में सांप के काटने की स्थिति

भारत में हर साल बड़ी संख्या में सांप काटने की घटनाएं सामने आती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, लाखों लोग इस समस्या का शिकार होते हैं, जिनमें हजारों की जान चली जाती है. इनमें अधिकतर किसान होते हैं, जो दिन-रात खेतों में काम करते हैं. ऐसे में ‘किसान मित्र छड़ी’ जैसे उपकरण न केवल सुरक्षा बढ़ाते हैं, बल्कि संभावित हादसों को कम करने में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

MORE NEWS