होम / 1 June Weather: पहाड़ों पर जरुरत से ज्यादा ठंड, दिल्ली में बारिश, चौंका रहा है मई का मौसम

1 June Weather: पहाड़ों पर जरुरत से ज्यादा ठंड, दिल्ली में बारिश, चौंका रहा है मई का मौसम

Roshan Kumar • LAST UPDATED : June 1, 2023, 10:56 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 1 June Weather, दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट है। रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में सुबह से ही बारिश हो रही है, इसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

  • दिल्ली में ठंड
  • पहाड़ों पर ज्यादा ठंड
  • आज भी होगी बारिश

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पहाड़ों में ज्यादा सर्दी

जम्मू कश्मीर में 31 मई को तड़के हुई बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यह पिछले कई पांच दशकों में पहली बार है कि मई महीने के दस दिन में 136.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मई महीने की सामान्य बारिश 30 से 35 एमएम के बीच रहती है। अन्य सालों के मुकाबले मई में ज्यादा ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.