होम / Today Weather: चक्रवात हुआ घातक, दिल्ली में भीषण गर्मी, केरल में मानसून की बारिश

Today Weather: चक्रवात हुआ घातक, दिल्ली में भीषण गर्मी, केरल में मानसून की बारिश

Roshan Kumar • LAST UPDATED : June 11, 2023, 11:42 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Today Weather, दिल्ली: चक्रवात विपरजॉय के कारण पश्चिम भारत में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (Today Weather) के  अनुसार Biparjoy आज सुबह 05:30 पर पोरबंदर के लगभग 480 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम, द्वारका के 530 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम और नलिया के 610 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम में सौराष्ट्र और कच्छ को पार करने के बाद तूफान में बदल गया। तूफान 15 जून के आसपास पाकिस्तान के मांडवी, गुजरात और कराची, पाकिस्तान को तट पर पहुंचेगा।

  • 15 जून को पाकिस्तान के तट पर 
  • दिल्ली में भीषण गर्मी
  • जयपुर में तापमान 40 डिग्री

वही दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार में भीषण गर्मी

पटना में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1 या 2 स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT