India News (इंडिया न्यूज़), 31 May Weather, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर रह सकती है। बीते रात भी दिल्ली में बारिश के तेज हवाएं चली थी। सफदरजंग में जहां 52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली वहीं पालम में इसकी रफ्तार 65 किमी प्रति घंटे तक रही।
- बिहार में रहेगी गर्मी
- दिल्ली में होगी बारिश
- बीते दिल्ली में हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में 5 जून तक हल्की बारिश होने की संभावना है। गर्मी भी रखेगी तो लू चलने की संभावना नहीं है। वही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करे तो आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पटना में रहेगी गर्मी
हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े-
- गुजरात में पेट्रोल-डीजल सस्ता तो यूपी में महंगा, जानें अपने शहर की कीमतें
- किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों के समर्थन में खापों की बुलाई बैठक