होम / 31 May Weather: दिल्ली में लगातार बारिश जारी, बिहार में रहेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल

31 May Weather: दिल्ली में लगातार बारिश जारी, बिहार में रहेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 31, 2023, 10:35 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 31 May Weather, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर रह सकती है। बीते रात भी दिल्ली में बारिश के तेज हवाएं चली थी। सफदरजंग में जहां 52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली वहीं पालम में इसकी रफ्तार 65 किमी प्रति घंटे तक रही।

  • बिहार में रहेगी गर्मी
  • दिल्ली में होगी बारिश
  • बीते दिल्ली में हुई बारिश

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में 5 जून तक हल्की बारिश होने की संभावना है। गर्मी भी रखेगी तो लू चलने की संभावना नहीं है। वही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करे तो आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पटना में रहेगी गर्मी

हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT